Orient Electric ने अपना नया सीलिंग फैन Orient Electric Ecotech Volt लॉन्च कर दिया है जो कि BLDC मोटर से लैस है।
Photo Credit: Orient Electric
Ecotech Volt BLDC Ceiling Fan में 28W BLDC मोटर है।
Orient Electric ने अपना नया सीलिंग फैन Orient Electric Ecotech Volt लॉन्च कर दिया है जो कि BLDC मोटर से लैस है। इस फोन में बिल्ट इन रिचार्जेबल बैटरी बैकअप दिया गया है जिससे पावर कट होने पर भी फैन चलता रहता है। कंपनी का दावा है कि फैन बिना रुकावट के स्पीड 1 पर 10 घंटे तक चल सकता है। इसके लिए फैन को इन्वर्टर या किसी बाहरी पावर बैकअप की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां हम आपको Orient के इस सीलिंग फैन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Orient Electric Ecotech Volt की कीमत ₹4,594 है। यह फैन फिलहाल Orient की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां पर कई ऑफर भी शामिल हैं। इस फोन को ग्लेशियर ग्रे और व्हाइट जैसे कलर विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
Ecotech Volt में 28W BLDC मोटर दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह किसी भी सामान्य इंडक्शन फैन के मुकाबले में 50 प्रतिशत कम बिजली की खपत करता है। इसमें डबल बॉल बेयरिंग मैकेनिज्म है, जिससे यह कई वॉलटेज रेंज में ऑपरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड बैटरी है जो कि 50 चार्ज साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता को बरकरार रखती है। कंपनी ने इस फैन को 120V से 280V के बीच वॉलटेज फ्लकचुएशन के लिए डिजाइन किया है। कंपनी ने इस फैन को एनर्जी एफिशिएंट विकल्प के तौर पर रखा है और यह उन घरों के लिए बेहतर है, जहां बिजली कटने पर बिना किसी अतिरिक्त पावर बैकअप के कूलिंग चाहिए।
ओरिएंट ने इस फैन में इंटीग्रेटेड रिचार्जेबल बैटरी प्रदान की है जो कि पावर कट के दौरान बैकअप प्रदान करती है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह फैन 1 स्पीड पर 10 घंटे तक बैटरी पावर के साथ चल सकता है। कंपनी फैन में दी गई बैटरी के साथ अलग से 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। जबकि सीलिंग फैन के साथ कंपनी 3 साल की वारंटी प्रदान करती है। अगर किसी घर में पहले से ही इन्वर्टर होगा तब भी यह फैन बिजली कटने पर अपने बैटरी बैकअप के साथ चल सकता है और इन्वर्टर की एनर्जी अन्य एप्लायंसेज के लिए छोड़ देगा। इस फोन के साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे इसे दूर से कंट्रोल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत