Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। Vivo X Fold 6 में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा

Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन दी जाएगी
  • Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल  Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super Edition दिया जाएगा। यह पिछले पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के एग्जिक्यूटिव Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी। Vivo X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की बैटरी हेवी लोड की स्थितियों में लगभग 9.8 घंटे तक चल सकती है। यह बैटरी - 20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकती है। 

Vivo X Fold 6 में लाइटवेट हिंज दिया जाएगा।  इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। यह कलर गहरे समुद्र में ब्लू सिंकहोल्स पर बेस्ड है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स के विकल्प होंगे।  इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मेटल फ्रेम फ्लैट वर्टिकल ऐजेज के साथ है। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा। यह चिपसेट स्टैंडर्ड MediaTek Dimensity 9500 से अलग बताया गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। Vivo X Fold 6 में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन को अपग्रेडेड Atomic Workbench के साथ लाया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलेगा। इसमें AI से जुड़े कुछ टूल्स भी मिलेंगे। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »