• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • TCS में हजारों वर्कर्स की छंटनी पर बढ़ा विरोध, IT वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

TCS में हजारों वर्कर्स की छंटनी पर बढ़ा विरोध, IT वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

सॉफ्टवेयर मेकर TCS से लगभग 20,000 वर्कर्स को हटाए जाने का अनुमान है। इनमें अधिकतर मिड और सीनियर लेवल के वर्कर्स हैं

TCS में हजारों वर्कर्स की छंटनी पर बढ़ा विरोध, IT वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

इनमें से अधिकतर मिड और सीनियर लेवल के वर्कर्स हैं

ख़ास बातें
  • TCS से लगभग 20,000 वर्कर्स को हटाए जाने का अनुमान है
  • इनमें से अधिकतर मिड और सीनियर लेवल के वर्कर्स हैं
  • इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 5.4 प्रतिशत घटा है
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी को लेकर विरोध बढ़ रहा है। इस छंटनी के खिलाफ IT & ITES Democratic Employees Association (IIDEA) ने मंगलवार को बेंगलुरु में कंपनी के व्हाइटफील्ड कैम्पस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। 

TCS से लगभग 20,000 वर्कर्स को हटाए जाने का अनुमान है। इनमें से अधिकतर मिड और सीनियर लेवल के वर्कर्स हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रदर्शन में कंपनी की नई पॉलिसी का भी विरोध किया गया जिसमें एक वर्ष में किसी वर्कर के लिए 225 बिलिंग डेज होना अनिवार्य है। IIDEA की पदाधिकारी, Avani Chokshi ने कहा, "TCS और अन्य IT कंपनियों के उत्पीड़न वाले वर्क कल्चर की भी हम निंदा करते हैं, जिससे जॉब को लेकर असुरक्षा बढ़ती है।" 

इसके साथ ही IIDEA ने कंपनी के रिक्रूटमेंट के तरीकों को लेकर भी आशंका जताई है। IIDEA ने बताया है कि कंपनी ने जुलाई में 500 से अधिक प्रोफेशनल्स को ऑफर लेटर दिए थे लेकिन इन्हें जॉब को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हाल ही में TCS ने बताया था कि उसकी योजना लगभग 12,000 वर्कर्स को हटाने की है। इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल का बड़ा कारण बताया था। कुछ एंप्लॉयी यूनियंस का दावा है कि कंपनी से हटाए जाने वाले वर्कर्स की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। 

इससे पहले Union of IT and ITES Employees ने कहा था कि वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालांकि, TCS ने इन आरोपों को गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि छंटनी का असर उसकी वर्कफोर्स के दो प्रतिशत तक सीमित है। छंटनी के दायरे में आए वर्कर्स को कंपनी की ओर से सेवरेंस पैकेज और अन्य सपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.4 प्रतिशत घटा है। इसका कारण असाधारण रिस्ट्रक्चरिंग खर्च है। हालांकि, TCS के रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट घटकर लगभग 12,075 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछली तिमाही में यह 12,760 करोड़ रुपये का था। दूसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1,135 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च किया है। यह खर्च रिस्ट्रक्चरिंग से जुड़ा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »