Bengaluru

Bengaluru - ख़बरें

  • टेकी ने अपनी ही कंपनी से चुराया 88 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर डाटा, दर्ज हुआ केस
    आईटी कंपनी ने अपने पूर्व कमर्चारी पर सॉफ्टवेयर सोर्स कोड डाटा चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आशुतोष निगम ने 1 फरवरी, 2020 से एमाडेस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर काम किया किया था। निगम ने अपनी नौकरी के दौरान कंपनी की सहमति या अनुमति के बिना अपने निजी ईमेल अकाउंट से कंपनी के सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड और अन्य कॉन्फिडेंशियल डेटा को ट्रांसफर करके सोर्स कोड पर एक्सेस लिया और उसे चुराया।
  • भारतीय इंजीनियर का AI हेलमेट हुआ वायरल, नियम तोड़ते ही ट्रैफिक पुलिस को जाएगी डिटेल
    बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्याओं से परेशान एक भारतीय टेकी ने अनोखा AI जुगाड़ तैयार किया है। इस इंजीनियर ने अपने हेलमेट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ट्रैफिक मॉनिटरिंग डिवाइस में बदल दिया, जो रियल टाइम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पकड़ता है। यह सिस्टम बिना हेलमेट ड्राइविंग जैसे मामलों को लोकेशन और सबूत के साथ रिकॉर्ड कर सीधे पुलिस को रिपोर्ट भेज देता है। सोशल मीडिया पर यह इनोवेशन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “पीक बेंगलुरु इनोवेशन” बता रहे हैं।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • भारत के इस राज्य ने बना दिया AI वाला पहला कंप्यूटर, तुरंत देगा आपके सवालों का जवाब
    कर्नाटक की राज्य सरकार ने किफायती कंप्यूटिंग के लिए नए AI वाले पर्सनल कंप्यूटर KEO के लॉन्च की घोषणा की है। KEO में कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई, ईथरनेट, यूएसबी-ए और यूएसबी-सी पोर्ट, एचडीएमआई, ऑडियो जैक सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें BUDDH भी लोड किया गया है जो कि AI एजेंट है जिसे कर्नाटक DSERT के सिलेबस पर ट्रेन किया गया है।
  • “घर से मत निकलना... हम देख रहे हैं” - महिला को 6 महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट में, ठग लिए 32 करोड़!
    बेंगलुरु में सामने आई यह घटना भारत में अब तक के सबसे बड़े डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स में से एक है। 57-साल की महिला को ठगों ने DHL, साइबरक्राइम विभाग, CBI और RBI के नाम पर डराया और उसके फोन, लोकेशन और कैमरा को लगातार मॉनिटर करते हुए उसे वर्चुअल हाउस-अरेस्ट जैसा माहौल बना दिया। महिला से 187 ट्रांजैक्शन कराए गए, जिनकी कुल राशि 31.83 करोड़ रुपये रही। उसे बताया गया कि उसकी पहचान अपराधियों ने मिसयूज की और खुद को ‘क्लियर’ करने के लिए अपनी सारी संपत्ति FIU जांच के लिए जमा करनी होगी। पीड़ित महिला ने बेटे की शादी के बाद जून 2025 में जाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Elon Musk की Starlink ने भारतीयों के लिए निकाली जॉब, यहां से करें अप्लाई
    एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट Starlink ने भारत में अपने ऑपरेशंस के लिए पहली बार लोकल हायरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने LinkedIn और अपने ऑफिशियल SpaceX Careers Portal पर कई जॉब ओपनिंग्स पोस्ट की हैं, जो इसके भारत में कमर्शियल लॉन्च की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं। Starlink भारत में 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कर सकती है। Starlink ने कथित तौर पर मुंबई, चेन्नई और नोएडा में अपने शुरुआती तीन गेटवे स्टेशन खोलने की अनुमति मांगी है। भविष्य में एक्सपेंशन की प्लानिंग भी तय है।
  • TCS में हजारों वर्कर्स की छंटनी पर बढ़ा विरोध, IT वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
    इस छंटनी के खिलाफ IT & ITES Democratic Employees Association (IIDEA) ने मंगलवार को बेंगलुरु में कंपनी के व्हाइटफील्ड कैम्पस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पहले Union of IT and ITES Employees ने कहा था कि वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालांकि, TCS ने इन आरोपों को गलत बताया है।
  • भारत में मुंबई और बेंगलुरु में नए रिटेल स्टोर्स शुरू कर सकती है Apple
    एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्टोर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से वर्कर्स की हायरिंग की जा रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल के दो स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं।
  • Blinkit, Zepto को मिल सकती है राहत, CCI की जांच होनी मुश्किल
    हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने CCI को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था।
  • दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू के नए स्टोर्स के लिए 400 एंप्लॉयीज को हायर करेगी Apple!
    कंपनी के पिछले वर्ष दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं।
  • नींद लेकर बेंगलुरू की इस महिला ने जीते 9 लाख रुपये, जानें कैसे?
    Wakefit के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के तीसरे सीजन में Saishwari Patil ने 'स्लीप चैम्पियन' का टाइटल हासिल किया है। इस प्रोग्राम के लिए चुने गए 12 स्लीप इंटर्न में पाटिल शामिल थी। इसमें स्लीप इंटर्न्स को प्रत्येक रात आठ से नौ घंटे तक नींद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा उन्हें दिन में 20 मिनट की पावर नैप लेने को भी कहा जाता है।
  • वैज्ञानिकों ने भारत में ढूंढी वह जगह, जो मंगल ग्रह-चांद से मिलती-जुलती! जानें
    Indias Mars Moon Station : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के वैज्ञानिकों ने एक एनालॉग रिसर्च स्‍टेशन के लिए लद्दाख को आइडियल साइट माना है।
  • Amazon से ऑर्डर किया गेमिंग कंट्रोलर, बॉक्‍स खोलते ही जिंदा कोबरा भी निकला, देखें Video
    तन्वी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "@amazonIN से एक Xbox कंट्रोलर का ऑर्डर दिया और इसके साथ एक फ्री सांप मिला!"
  • Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट
    पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के येलहंका के रहने वाले 23 वर्षीय विकास गौड़ा ने 7 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट लेकर एयरपोर्ट में प्रवेश किया।
  • Nothing Phone 2 पर भारत में 5,000 रुपये का डिस्काउंट, 39,999 रुपये का शुरुआती प्राइस 
    Nothing Phone 2 के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 44,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के बजाय 39,999 रुपये और 12 GB + 256 GB को 49,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

Bengaluru - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »