• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद

Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद

एआई के इस दौर में अपनी फोटो को होली के लिए खास तौर पर तैयार करना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है।

Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद

Photo Credit: Unsplash/John Thomas

होली के दिन रंगों का खूब महत्व है।

ख़ास बातें
  • भारत में हर साल होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
  • होली के दिन रंगों और गुलालों के खेला जाता है।
  • 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों से खेला जाना है।
विज्ञापन

भारत में हर साल होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों से खेला जाना है। एआई के इस दौर में अपनी फोटो को किसी भी त्योहार के लिए खास तौर पर तैयार करना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। जी हां जहां पहले फोटो एडिट सामान्य आदमी के बस की बात नहीं थी और बहुत ही मामूली बदलावों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ता था, लेकिन अब आप भी बेहद आसान प्रॉम्ट के जरिए एआई से अपनी फोटो को होली के मौके पर खास तरीके से तैयार कर सकते हैं। आप ChatGPT, Gemini Nano और Grok जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फोटो एडिट कर सकते हैं। एआई से फोटो को नया रूप देने के लिए खास प्राम्प्ट की जरूरत होती है। यहां हम आपको एआई के जरिए फोटो तैयार करने की तरकीब के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

होली की फोटो में आप एआई के जरिए बैकग्राउंड में बदलाव कर सकते हैं। गुलाल, रंग और पिचकारी आदि को जोड़ सकते हैं और कई अपनी पसंद के एलिमेंट लगाकर अपनी फोटो में रौनक को बढ़ा सकते हैं। फोटो में रंगोली लगा सकते हैं और किसी बॉलीवुड मूवी का फ्रेम भी शामिल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको डेस्कटॉप या लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये सब काम आसानी से फोन पर हो जाएंगे। अगर आप होली पर अपनी फोटो को कलर फुल लुक के साथ सोशल मीडिया पर साझा करके वाह वाही लूटना चाहते हैं तो AI के ये 5 प्रॉम्प्ट्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।

होली फोटो को AI प्रॉम्प्ट्स से बनाए शानदार

रंगों की भरमार
प्रॉम्प्ट: होली का कलर फुल माहौल तैयार करें, जिसमें हवा में उड़ते हुए गुलाल पाउडर वाले बादल हों। चारों तरफ चमकीले गुलाबी, पीले, नीले और हरे रंगों का नजारा हो। आनंद भरा वातावरण नजर आ रहा हो, ब्राइटनेस ज्यादा हो, सिनेमैटिक लाइटिंग हो, शार्प फोकस हो और भारतीय त्योहार जैसा ही माहौल दिखे।

सरल पेस्टल होली लुक
प्रॉम्प्ट: हल्के गुलाबी, लैवेंडर, मिंट हरे और आकाश जैसे नीले कलर के साथ एक सौम्य पेस्टल होली का लुक तैयार करें। जिसमें मुख्य व्यक्ति (विषय) के चारों ओर कोमल रंग उड़ रहे हों। इसमें सामान्य लाइट हो, स्किन टोन स्मूथ हो,ग्लो नजर आ रहा हो और त्योहार का सौम्य नजारा हो।

पारंपरिक भारतीय होली
प्रॉम्प्ट: इस फोटो को पारंपरिक भारतीय होली लुक में बदल दिया जाए, जिसमें पारंपरिक वस्त्रों की झलक हो, गुलाब और गेंदे के फूल हों और गालों पर गुलाल हो। हल्की-हल्की धूप के साथ सांस्कृतिक त्याहोर का बैकग्राउंड हो। असली जैसी नजर आने वाली जानकारी के साथ आनंदमय भाव नजर आए।

होली का दृश्य
प्रॉम्प्ट: रंग और गुलाल हवा में स्लो मोशन में फेंकते हुए नजर आ रहे हो, नाटकीय लाइट सिस्टम हो, आसपास काफी हलचल हो। इसके साथ वाइब्रेंट कंट्रास्ट, सिनेमैटिक फील और त्योहारों की हलचल की हर छोटी बड़ी जानकारी के साथ जानदार होली का दृश्य तैयार किया जाए।

रात में होली की चमक
प्रॉम्प्ट: रात के समय चमकते हुए गुलाल और रंगों के साथ, कोमल परी वाली लाइट, नियॉन गुलाबी और नीले कलर के साथ बोकेह बैकग्राउंड हो। इस दौरान त्योहार की चमक, बेहतरीन काल्पनिक लुक और मॉडर्न भारतीय त्योहार की भावना के साथ एक होली की जादुई रात की तस्वीर तैयार की जाए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »