• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • RBI ने इनवेस्टर्स को किया सतर्क, सोशल मीडिया पर गवर्नर शक्तिकांत दास के 'डीपफेक वीडियो' 

RBI ने इनवेस्टर्स को किया सतर्क, सोशल मीडिया पर गवर्नर शक्तिकांत दास के 'डीपफेक वीडियो' 

डीपफेक्स आमतौर पर AI टूल्स के इस्तेमाल से बनाए या एडिट किए गए वीडियो, फोटो या ऑडियो होते हैं जिनमें वास्तविक या गैर-मौजूद लोगों की नकल की जाती है

RBI ने इनवेस्टर्स को किया सतर्क, सोशल मीडिया पर गवर्नर शक्तिकांत दास के 'डीपफेक वीडियो' 

इन वीडियोज में RBI के सपोर्ट वाली कुछ इनवेस्टमेंट स्कीम्स के लॉन्च का दावा किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • इन वीडियोज में RBI के सपोर्ट वाली इनवेस्टमेंट स्कीम्स का दावा हो रहा है
  • RBI ने यह स्पष्ट किया है कि उसका कोई अधिकारी इसमें शामिल नहीं है
  • पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने डीपफेक वीडियोज को लेकर चेतावनी दी थी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल के मामले बढ़े हैं। इनमें डीपफेक वीडियो भी शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर गवर्नर Shaktikanta Das के डीपफेक वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं जिनमें RBI के सपोर्ट वाली इनवेस्टमेंट स्कीम्स का दावा किया जा रहा है। 

इस बारे में RBI की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को यह पता चला है कि सोशल मीडिया पर गवर्नर के फेक वीडियोज सर्कुलेट किए जा रहे हैं जिनमें RBI के सपोर्ट वाली कुछ इनवेस्टमेंट स्कीम्स के लॉन्च का दावा किया जा रहा है। इन वीडियोज में लोगों को ऐसी स्कीम्स में रकम लगाने की सलाह देने की कोशिश हो रही है।" 

डीपफेक्स आमतौर पर AI टूल्स के इस्तेमाल से बनाए या एडिट किए गए वीडियो, फोटो या ऑडियो होते हैं जिनमें वास्तविक या गैर-मौजूद लोगों की नकल की जाती है। RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका कोई अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं है। इसके साथ ही RBI ने लोगों को सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट्स से सतर्क रहने और बचने को कहा है। पिछले वर्ष Facebook और YouTube को डीपफेक्स को लेकर केंद्र सरकार ने चेतावनी भी दी थी। फेसबुक और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह बताया गया था कि देश के कानून के तहत डीपफेक्स और ऐसे कंटेंट पोस्ट करने पर प्रतिबंध है जो अश्लीलता या गलत जानकारी फैलाता है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर IT Rajeev Chandrasekhar ने कहा था कि बहुत सी सोशल मीडिया कंपनियों ने पिछले वर्ष लागू किए गए रूल्स के बावजूद अपने यूजर्स के लिए नियमों और शर्तों को अपडेट नहीं किया है। इन रूल्स के तहत बच्चों के लिए हानिकारक, अश्लीलता या एक अन्य व्यक्ति की नकल करने वाले कंटेंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। चंद्रशेखर का कहना था कि इन कंपनियों को इन रूल्स को लेकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए और यूजर्स को लॉग इन करने पर यह बताना चाहिए कि वे इस तरह का कंटेंट पोस्ट नहीं कर सकते। AI के इस्तेमाल से नेताओं और सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो बनाने के मामले भी बढ़े हैं। सरकार इसके खिलाफ नए रेगुलेशंस बनाने की तैयारी कर रही है। इन रेगुलेशंस के तहत, डीपफेक्स बनाने वाले और इसे होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »