• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हाथ में iPad, बॉडी पर कैमरा, अब बिहार पुलिस बनेगी Digital Police! देखिए कैसे बदलेगा पूरा सिस्टम

हाथ में iPad, बॉडी पर कैमरा, अब बिहार पुलिस बनेगी Digital Police! देखिए कैसे बदलेगा पूरा सिस्टम

पुलिस के लिए डिजिटल टूल्स भी तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय में पुलिसकर्मी लैपटॉप, टैबलेट और वाई-फाई से लैस होंगे। FIR ऑनलाइन लिखी जाएगी और सर्टिफिकेशन के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

हाथ में iPad, बॉडी पर कैमरा, अब बिहार पुलिस बनेगी Digital Police! देखिए कैसे बदलेगा पूरा सिस्टम

Photo Credit: Unsplash/ LOGAN WEAVER

बिहार पुलिस का यह मॉडल तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों से प्रेरित है

ख़ास बातें
  • अब पुलिस थानों में नहीं दिखेंगी फाइलों का अंबार, सब कुछ होगा डिजिटल
  • IR ऑनलाइन, सबूत क्लाउड पर सेव और पुलिस टैबलेट-वाईफाई से लैस होगी
  • तेलंगाना-कर्नाटक मॉडल पर बनेगा बिहार पुलिस का हाई-टेक सिस्टम
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के दौर में अब पुलिस भी फाइलों के ढेर से बाहर निकल रही है। बिहार पुलिस जल्द ही हाई-टेक अपग्रेडेशन की ओर कदम बढ़ाने वाली है, जहां थानों से लेकर फील्ड तक हर काम मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होगा। अब न तो मोटी-मोटी फाइलों का अंबार दिखेगा और न ही दर्जनों रजिस्टरों में डेटा तलाशने की झंझट। केस डॉक्यूमेंट्स और सबूत पेपरलेस फॉर्मेट में डिजिटली सेव होंगे, जिससे केस हैंडलिंग तेज और पारदर्शी हो सकेगी। खास बात ये है कि पुलिस मौके पर ही टैबलेट और कैमरे से रिपोर्टिंग कर पाएगी और सारी जानकारी रियल-टाइम सर्वर पर सेव होगी। यानी आने वाले दिनों में बिहार पुलिस का चेहरा पूरी तरह डिजिटल और टेक-ड्रिवन दिखेगा।

केस फाइल और सबूत होंगे डिजिटली सुरक्षित

एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार के मुताबिक, पुलिस के सभी रजिस्टर, मैनुअल और डॉक्यूमेंट्स अब कागज पर नहीं बल्कि सॉफ्ट कॉपी में तैयार होंगे। खास बात यह है कि केस से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकेंगे और इनके साथ छेड़छाड़ की संभावना भी खत्म हो जाएगी। डिजिटल फाइलिंग सिस्टम से न केवल डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि केस का निपटारा भी तेजी से होने की उम्मीद है।

ऑन-ग्राउंड पुलिसिंग होगी टेक-ड्रिवन

पुलिस के लिए डिजिटल टूल्स भी तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय में पुलिसकर्मी लैपटॉप, टैबलेट और वाई-फाई से लैस होंगे। FIR ऑनलाइन लिखी जाएगी और सर्टिफिकेशन के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। यानि थाने में बैठकर फाइल पलटने की बजाय, पुलिस मौके पर ही सबूत और रिपोर्ट ऑनलाइन सर्वर पर अपलोड कर सकेगी। इससे हर लोकेशन पर पुलिस हेडक्वार्टर जैसा सिस्टम मौजूद रहेगा।

तेलंगाना और कर्नाटक से प्रेरित मॉडल

बिहार पुलिस का यह मॉडल तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों से प्रेरित है, जहां पहले से ही पुलिस सिस्टम डिजिटल हो चुका है। हालांकि बिहार इसे अपनी जरूरतों और नई तकनीक के हिसाब से अपग्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि बिहार का डिजिटल पुलिस सिस्टम सिर्फ कॉपी-पेस्ट नहीं होगा बल्कि और एडवांस्ड फीचर्स के साथ रोलआउट किया जाएगा।

हाई-टेक पुलिसिंग का असर

डिजिटल पुलिसिंग का असर सबसे ज्यादा ट्रैफिक और ऑन-ग्राउंड मॉनिटरिंग पर दिख सकता है। नियम तोड़ने वालों की हर एक्टिविटी कैमरे और डिजिटल रिकॉर्डिंग में कैप्चर होगी। इस तरह का सिस्टम चालान से लेकर बड़े आपराधिक मामलों तक पारदर्शिता और तेजी लाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि डिजिटल ट्रांजिशन के बाद एफिशिएंसी और एकाउंटेबिलिटी दोनों बढ़ेंगी।

आगे क्या?

डिजिटल पुलिसिंग के लिए ऐप डेवलपमेंट, सर्वर सेटअप और ट्रेनिंग का काम शुरू हो चुका है। एक स्पेशल कमेटी तेलंगाना और कर्नाटक के मॉडल को स्टडी करके लौट चुकी है और अब इम्प्लिमेंटेशन स्टेज पर काम तेज किया जा रहा है। यदि आने वाले दिनों में आपको पुलिस के हाथ में iPad और बॉडी पर कैमरा लगा दिखाई दे, तो चौंकिएगा नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bihar, Bihar Police, Bihar Police Digitalization
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »