Samsung के Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge में मिल सकता है Exynos 2600 चिपसेट

कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में भी समान चिपसेट है

Samsung के Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge में मिल सकता है Exynos 2600 चिपसेट

इसका बड़ा कारण कंपनी की चिपसेट खरीदने की कॉस्ट बढ़ना है

ख़ास बातें
  • कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट है
  • सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में भी समान चिपसेट दिया गया है
  • पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी की चिपसेट खरीदने की कॉस्ट बढ़ी है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की आगामी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इस सीरीज में स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट्स की जगह Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge ले सकते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। कंपनी के Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge में आगामी 2 nm Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका कारण चिपसेट खरीदने की सैमसंग की कॉस्ट बढ़ना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली छमाही में सैमसंग की उसके DX सेगमेंट के लिए कॉस्ट 29.2 प्रतिशत बढ़कर KRW 7.78 लाख करोड़ (लगभग 48,700 करोड़ रुपये) हो गई है। इस अवधि के दौरान कंपनी की रॉ मैटीरियल की कुल खरीद में मोबाइल एप्लिकेशन प्रोसेसर्स (AP) की हिस्सेदारी भी 17.1 प्रतिशत से बढ़कर 19.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे कंपनी के लिए कॉस्ट बढ़ गई है क्योंकि विशेषतौर पर इसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए Qualcomm से चिप्स को खरीदा जाता है। सैमसंग की अपनी फाउंड्री और LSI डिविजन भी चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करती हैं। 

कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में भी समान चिपसेट है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Qualcomm के लिए चिप बनाने वाली TSMC अपनी प्राइसिंग को तेजी से बढ़ा रही है। इस वजह से सैमसंग की MX डिविजन की योजना फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में प्रॉपराइटरी Exynos चिपसेट इस्तेमाल करने की है। 

हाल ही में बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने नेक्स्ट जेनरेशन चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Samsung Electronics के साथ डील की थी। इस डील की वैल्यू 16.5 अरब डॉलर (लगभग 1.42 लाख करोड़ रुपये) की है।  यह डील अगले सात वर्षों तक चलेगी। सैमसंग की फाउंड्री डिविजन अमेरिका के टेक्सस में अपनी फैक्टरी में AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इन चिप्स का इस्तेमाल बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के EVs में फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और अन्य सिस्टम्स में होगा। टेस्ला की इस कंपनी के लिए सैमसंग पहले से AI4 चिप्स बना रही है। इन चिप्स का इस्तेमाल टेस्ला के EVs में FSD और अन्य सेंसर सिस्टम्स में होता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »