भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियाड इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IOAI) 2025 में डेब्यू करते ही धमाका कर दिया। तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत ने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया।
Photo Credit: IOAI
IOAI 2025 में इंडिया ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त रेस चल रही है। इसी बीच इंटरनेशनल ओलंपियाड इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IOAI) से भारत के लिए एक शानदार खबर आई है। पहली बार इस ओलंपियाड में हिस्सा लेने के बावजूद भारत ने सीधा तीसरा स्थान झटक लिया। सबसे खास बात? इस रैंकिंग में भारत ने अमेरिका और चीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। यह IOAI का दूसरा एडिशन है, इससे पहले 2024 में पहला ओलंपियाड हुआ था, जो बुल्गारिया के बुर्गास शहर में आयोजित किया गया था।
2025 के IOAI में भारत ने मेडल्स टैली में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस साल कुल 63 देशों की टीमें उतरी थीं और भारतीय टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। इंडिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जोड़े गए।
AI ओलंपियाड IOAI की ओर से AI की दुनिया में हाई-स्कूल स्टूडेंट्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने की शुरुआत है। दुनिया भर से चुनी हुई टीम्स इस नए फॉर्मेट में हिस्सा लेती हैं, जिसमें AI के स्किल्स जैसे मशीन लर्निंग, NLP और कॉम्प्यूटर विजन को परखा जाता है। इसमें मुश्किल से मुश्किल AI और कंप्यूटर साइंस से जुड़े सवाल, एल्गोरिद्म और प्रोजेक्ट्स को टेस्ट किया जाता है। यानी यहां दिमाग की असली परीक्षा होती है।
दूसरे एडिशन में टॉप स्थान Russia ने हालिस किया, जिसने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया। वहीं, दुसरे पायदान पर Poland रहा, जिसकी टीम ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया। वहीं, कजाकिस्ततान और वियतनाम क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर रहे। बता दें कि चीन के खाते में शून्य गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज लगे, जबकि अमेरिका के पाले में शून्य गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज रहे। ये दोनों देश अंक तालिका में क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहे।
9-15 अगस्त, 2024 को बर्गास, बुल्गारिया में आयोजित किए गए पहले एडिशन में 6 महाद्वीपों के 32 देशों की 41 टीमें शामिल थीं। इसमें भारत शामिल नहीं था। इस एडिशन में पहले स्थान पर लेटोवो, दूसरे में पोलैंड और तीसरे में हंग्री शामिल थें।
भारत ने पहली बार हिस्सा लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत ने कुल 6 मेडल जीते - 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज।
रूस पहले स्थान पर रहा, जबकि पोलैंड ने दूसरा स्थान हासिल किया।
चीन ने 0 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते और 10वें स्थान पर रहा। अमेरिका को भी 0 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मिले और वह 11वें स्थान पर रहा।
पहला IOAI 2024 में बुल्गारिया के बुर्गास शहर में हुआ था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे