Honor की Magic 8 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 4 मॉडल हो सकते हैं शामिल

पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की स्मार्टफोन सीरीज में Magic 7 और Magic 7 Pro शामिल थे। इस वर्ष की शुरुआत में Honor ने Magic 7 Lite को यूरोपियन मार्केट में पेश किया था

Honor की Magic 8 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 4 मॉडल हो सकते हैं शामिल

इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

ख़ास बातें
  • Honor Magic 8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Magic 8 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में पेश की गई कंपनी की Magic 7 सीरीज की जगह लेगी। हालांकि, कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। 

Fixed Focus Digital की एक पोस्ट के अनुसार, Honor Magic 8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल -  Honor Magic 8, Magic 8 Pro, Magic 8 Mini और Magic 8 Max शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की स्मार्टफोन सीरीज में Magic 7 और Magic 7 Pro शामिल थे। इस वर्ष की शुरुआत में Honor ने Magic 7 Lite को यूरोपियन मार्केट में पेश किया था। 

Honor Magic 7 में 6.78 इंच डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ था। इस सीरीज के Magic 7 Pro में 6.8 इंच फुल HD+ LTPO OLED स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Magic 8 और Magic 8 Pro को पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स पेश हो सकते हैं। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Honor की Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Honor Magic 8 सीरीज को व्हाइट, टाइटेनियम गोल्ड, स्यान और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। Honor Magic 7 को Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor Magic 7 Pro को   Morning Glow Gold, Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में हैं। 

आगामी स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 6.3 इंच, 6.58 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच के डिस्प्ले हो सकते हैं। इस सीरीज के Honor Magic 8 Ultra में 6.9 इंच डबल लेयर OLED स्क्रीन, एक टेलीफोटो कैमरा, टाइटेनियम अलॉय का मिडल फ्रेम और सेरेमिक टेक्सचर वाला रियर पैनल मिल सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »