• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • OpenAI ने भारत में सबसे किफायती ChatGPT Go किया पेश, मिलेगी 10 गुना ज्यादा लिमिट

OpenAI ने भारत में सबसे किफायती ChatGPT Go किया पेश, मिलेगी 10 गुना ज्यादा लिमिट

OpenAI ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है।

OpenAI ने भारत में सबसे किफायती ChatGPT Go किया पेश, मिलेगी 10 गुना ज्यादा लिमिट

Photo Credit: Unsplash/Jonathan Kemper

ChatGPT भारत में कई प्लान में आता है।

ख़ास बातें
  • OpenAI ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है।
  • ChatGPT Go प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति माह है।
  • ChatGPT के अन्य देशों में विस्तार से पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

OpenAI ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है। ChatGPT के वाइस प्रेसिडेंट और हेड निक टर्ली ने घोषणा की कि ChatGPT के अन्य देशों में विस्तार से पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है। भारतीय यूजर्स की सबसे बड़ी डिमांड एक किफायती प्लान और स्थानीय पेमेंट ऑप्शन हैं, जिन्हें नए प्लान के जरिए प्रदान किया जा रहा है। यह प्लान भारतीय यूजर्स को अधिक उपयोग लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड और एक्सटेंडेड मेमोरी जैसे फीचर्स प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि ये सभी फीचर्स प्लस प्लान के अंदर मिलते हैं। 

ChatGPT Go के साथ यूजर्स को फ्री प्लान के मुकाबले में 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट, 10 गुना ज्यादा इमेज जनरेशन, 10 गुना ज्यादा फाइल अपलोड और दोगुनी मेमोरी मिलती है। इससे यह स्टूडेंट, फ्रीलांसरों और प्रोफेशनल के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनता है, जिन्हें अक्सर फ्री प्लान में रुकावट लगीत है और प्लस या प्रो प्लान वाले सभी फीचर्स की जरूरत नहीं होती है।

ChatGPT Go की कीमत

ChatGPT Go प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति माह है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अपडेट सभी सब्सक्रिप्शन लेवल पर भारतीय रुपये में भुगतान भी प्रदान करता है। भारत में सभी यूजर्स को अब कीमत INR में नजर आएगी, जिससे करेंसी कंवर्जन को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। पहली बार OpenAI भारत में सबसे बड़े स्तर पर उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI के जरिए पेमेंट की भी सुविधा दे रहा है। इस कदम से सब्सक्रिप्शन वाले प्लान में अपग्रेड करना आसान हो गया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपयोग करना आसान हो गया है।

ChatGPT Go के फीचर्स

ChatGPT वर्तमान में 4 लेवल प्रदान करता है, जिसमें पहला लिमिटेड उपयोग वाला फ्री प्लान, 399 रुपये वाला नया गो प्लान, 1,999 रुपये वाला प्लस प्लान और 19,999 रुपये वाला प्रो प्लान शामिल है। Go प्लान फ्री और प्लस के बीच के अंतर को दूर करता है, जिससे यूजर्स को कम लागत पर डेली उपयोग के लिए जगह मिलती है। भारत में पहली बार शुरू किया गया यह प्लान फ्लेक्सिबल और स्थानीय रूप से प्रासंगिक ऑप्शन प्रदान करके लागत उपयोगी मार्केट में AI अपनाने को बढ़ावा देगा। यह सिर्फ बिजनेस और प्रीमियम यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि सीखने, क्रिएटिव प्रोजेक्ट और काम के लिए ChatGPT का उपयोग करने वाले स्टूडेंट और प्रोफेशनल के लिए भी है। यह जनरेटिव AI टूल्स को ज्यादा आसान बनाने की दिशा में बदलाव है।

रोजाना उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए इस लॉन्च का मतलब है उपयोग की लिमिट के चलते रुकावट कम होगी, ज्यादा बेहतर वर्कफ्लो रहने के साथ ज्यादा क्रिएटिव आजादी मिलेगी। गो प्लान अधिक सब्सक्रिप्शन कीमत के बिना ज्यादा प्रोडक्टिविटी प्रदान कर रहा है, अब चाहे लंबे दस्तावेज तैयार करना हो, फोटो बनाना हो या विश्लेषण के लिए फाइल अपलोड करना हो सब आसान हो गया है। भारत में ChatGPT Go का लॉन्च सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि सुलभता भी प्रदान करता है। कम कीमतों को UPI पेमेंट के साथ जोड़कर OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए दो सबसे बड़ी बाधाओं को दूर कर दिया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के साथ भारत एक नई ग्लोबल स्ट्रैटजी का टेस्टिंग सेंटर बन गया है। यहां के यूजर्स से मिलने वाली प्रतिक्रिया ही ChatGPT Go के ग्लोबल स्तर पर विस्तार को दिखाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, ChatGPT, ChatGPT Go Plan, UPI Payment, AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »