OnePlus Pad 3 भारत में जल्द हो रहा Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास

OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 भारत में लेकर आ रहा है।

OnePlus Pad 3 भारत में जल्द हो रहा Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad 3 में 13MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad 3 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Pad 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
विज्ञापन

OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 भारत में लेकर आ रहा है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने की है। इस टैबलेट का टीजर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर "कमिंग सून" टैगलाइन के साथ नजर आया है। इसके अलावा वनप्लस की आधिकारिक साइट पर आगामी फ्लैगशिप टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चल गया है। यहां हम आपको OnePlus Pad 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन और कलर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad 3 जल्द होगा पेश

OnePlus का प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 ई-कॉर्मस अमेजन पर साइट पर नजर आया है, जहां स्पेसिफिकेशन्स और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा माइक्रोसाइट लिस्टिंग से इसके 2 कलर ऑप्शन फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू का भी पता चला है। आगामी टैबलेट 12GB+256GB और 16GB+512GB जैसे दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। ऐसा लगता है कि Pad 3 का सिर्फ वाई-फाई वेरिएंट होगा। टैबलेट के अलावा आप OnePlus Stylo 2, OnePlus Smart Keyboard और OnePlus Folio Case भी अलग से भी खरीद सकते हैं। OnePlus ने अभी तक OnePlus Pad 3 की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, इसकी जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।

OnePlus Pad 3 Specifications

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3392×2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है जो कि मोबाइल गेमिंग लवर्स के लिए बेहतर है। इस टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह मॉडल Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 8 स्पीकर सेटअप है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी-सी 3.2 पोर्ट शामिल हैं। इस टैबलेट की लंबाई 289.61 मिमी, चौड़ाई 209.66 मिमी, मोटाई  5.97 मिमी और वजन 675 ग्राम है। इस टैबलेट में 12GB LPDDR5x/16GB LPDDR5T रैम है। वहीं 256GB/512GB UFS 4.0 इनिबल्ट स्टोरेज है।

OnePlus Pad 3 की डिस्प्ले कैसी है?

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3392×2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

OnePlus Pad 3 का कैमरा कैसा है?

OnePlus Pad 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus Pad 3 में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Pad 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

OnePlus Pad 3 की बैटरी कैसी है?

OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »