OnePlus Ace 6, Realme Neo 8 में होगी करीब 8,000mAh बैटरी, हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8 जल्द ही पेश होने वाले हैं।

OnePlus Ace 6, Realme Neo 8 में होगी करीब 8,000mAh बैटरी, हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा।
  • OnePlus Ace 6 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।
विज्ञापन

OnePlus इस साल अक्टूबर में OnePlus 15 के साथ OnePlus Ace 6 भी लॉन्च करने की उम्मीद है। दूसरी ओर Realme चीन में अक्टूबर में GT 8 और GT 8 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जबकि Realme Neo 8 दिसंबर 2025 या 2026 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। हाल ही में टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु की नई लीक में Ace 6 और Neo 8 में मिलने वाली बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus 15 के साथ OnePlus Ace 6 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

अफवाह है कि OnePlus और Realme के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6,000mAh से 7,500mAh के बीच की बैटरी होगी। हालांकि, बाजार में पहले से ही सब फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल कथित तौर पर 8,000mAh या उससे भी बैटरी के साथ आ रहे हैं। स्मार्ट पिकाचु के अनुसार, OnePlus और Realme  दोनों 8,000mAh के आसपास की बैटरी वाले फोन पर काम कर रहे हैं, जो संभावित OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8 हो सकते हैं।

लीक से पता चला है कि OnePlus के फोन में करीब 8,000mAh की बैटरी होगी। जुलाई में आई टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक लीक से पता चला था कि OnePlus 7,800mAh की बैटरी वाले एक फोन पर काम कर रहा है। इस फोन के बारे में हाल ही में सामने आई लीक से पता चला है कि यह आगामी OnePlus Ace 6 हो सकता है।

OnePlus Ace 6 Specifications

OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम डिजाइन दिया जाएगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग होने की उम्मीद है। इस फोन का मॉडिफाइड वर्जन ग्लोबल स्तर पर OnePlus 15R के तौर पर पेश किया जा सकता है।

Realme Neo 8 Specifications

हाल ही में आई डिजिटल चैट स्टेशन की लीक से पता चला है कि Realme करीब 8,000mAh की बैटरी वाले Realme Neo 8 पर काम कर रहा है। हालांकि, इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ LTPS 1.5K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। आगामी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500e या स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट मिल सकता है। स्मार्ट पिकाचु द्वारा की हालिया लीक से पता चला है कि Neo 8 में 8,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »