Tiktok Ban

Tiktok Ban - ख़बरें

  • इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
    मलेशिया ने सोमवार से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया है। इस बैन के लागू होने के बाद मलेशिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आयु की पुष्टि से जुड़े सिस्टम को लागू करना होगा। इसके साथ ही 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एकाउंट बनाने पर रोक लगाई जाएगी। यह नियम कम से कम 80 लाख यूजर्स रखने वाले प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा।
  • इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
    इंडोनेशिया में YouTube, TikTok, Instagram, Facebook, X और गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox सहित बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के एकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। इन प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स का एक्सेस बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुछ कम रिस्क वाले प्लेटफॉर्म्स को इस बैन से बाहर रखा गया है।
  • अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, कंपनी खुद डिलीट करेगी अकाउंट
    ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स,  रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
  • TikTok नहीं कर रहा भारत में वापसी, केंद्रीय मंत्री ने कर दिया कंफर्म
    केंद्र सरकार ने पुष्टि कर दी है कि TikTok की भारत में वापसी नहीं हो रही है। भारत में TikTok को जून 2020 में बैन कर दिया गया था। दरअसल केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी संबंधी चिंताओं के चलते 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। केंद्रीय आईटी, सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि TikTok पर बैन हटाने का फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है।
  • भारत में TikTok पर बैन बरकरार, कंपनी ने अनुमति मिलने से किया इनकार
    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाओं की वजह से इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था। टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में पुष्टि की है कि भारत में इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध बरकरार है। इससे पहले भी इस ऐप से बैन हटाए जाने की अफवाह उठ चुकी है
  • ट्रंप के आते ही TikTok की बल्‍ले-बल्‍ले! एक दिन में हट गया बैन
    डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी शपथ से ठीक पहले शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है।
  • TikTok अमेरिका में हुआ बंद, Apple, Google ने भी प्ले-स्टोर से हटाया!
    TikTok अमेरिका में बंद हो गया है। बीते दिन यूजर्स को ऐप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। TikTok पर यूजर्स को मैसेज मिला कि ऐप अभी उपलब्ध नहीं होगा, इसके लिए खेद है। साथ ही मैसेज में लिखा था डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद इसमें राहत देने की दिशा में काम कर सकते हैं। एक कानून के चलते अमेरिका में कंपनी 19 जनवरी से ऑपरेट नहीं कर सकती है।
  • TikTok होगा अमेरिका में बैन? लोग दूसरा चीनी ऐप डाउनलोड कर रहे, जानें नाम
    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में कुछ साल पहले बैन हो गया था। अब इसे अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में बैन प्रभावी हो सकता है, जिसे देखते हुए लाखों अमेरिकी यूजर्स ने नए विकल्‍प तलाशना शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में एक और चीनी ऐप के डाउनलोड्स में तेजी आई है। इसका नाम Xiaohongshu है।
  • TikTok पर अमेरिका में लटकी 'बैन' की तलवार! सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंपनी
    TikTok ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है कि वह जो बाइडन के उस कानून को अस्थायी रूप से रोक दे जिसके कारण कंपनी को एक महीने बाद अमेरिकी बाजार से जाना होगा। टिकटॉक ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में 6 जनवरी तक निर्णय लेने के लिए कहा है। कानून के तहत ByteDance को 19 जनवरी को अमेरिका में बैन का सामना करना होगा। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं।
  • टिकटॉक चलाने वाली ByteDance करेगी सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी, AI का पड़ा असर
    इसमें मलेशिया में इस फर्म के बड़ी संख्या में वर्कर्स शामिल हैं। टिकटॉक को चलाने वाली ByteDance ने कंटेंट मॉडरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कंटेंट मॉडरेशन में इस्तेमाल बढ़ाया है और इस वजह से उसने यह कदम उठाया है। ByteDance के पास कई देशों के 200 से अधिक शहरों में 1.10 लाख से अधिक वर्कर्स हैं।
  • TikTok पर अमेरिका, UK के बाद अब इस देश में भी लगा बैन!
    सरकार ने ईमेल के माध्यम से सांसदों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक पर बैन का फैसला हमारे स्वयं के एनालिसिस के बाद लिया गया है।
  • TikTok पर एक दिन में 60 मिनट से ज्यादा नहीं बिता सकेंगे 18 वर्ष से कम के यूजर्स 
    दुनिया भर में लोकप्रिय टिकटॉक को कई देशों में बैन करने की भी मांग हो रही है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने सरकारी कर्मचारियों पर इसके इस्तेमाल को लेकर रोक भी लगाई गई है
  • TikTok Ban: शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर कनाड़ा ने लगाया बैन, ये बताई वजह
    सरकार ने कारण बताते हुए कहा कि ऐप से देश की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा है।
  • चाइनीज वीडियो ऐप TikTok ने भारत से समेटा कारोबार, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन
    चाइनीज कंपनी ByteDance के इस ऐप के पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी। इस टीम को कंपनी की ग्लोबल सेल्स टीमों की मदद करने के लिए तीन वर्ष पहले हायर किया गया था
  • TikTok को बड़ा झटका, अमेरिकी सरकार ने किया बैन
    बहुत से देशों में टिकटॉक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है। हालांकि, चाइनीज फर्म ByteDance के इस ऐप को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

Tiktok Ban - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »