15 महीनों में चौथी बार, पाकिस्‍तान ने TikTok से हटाया बैन

दुनिया के बाकी देशों की तरह ही पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच भी टिकटॉक काफी पॉपुलर है। पाकिस्‍तान ने पहली बार अक्‍टूबर 2020 में इस ऐप को देश में बैन किया था।

15 महीनों में चौथी बार, पाकिस्‍तान ने TikTok से हटाया बैन

टिकटॉक को पाकिस्तान में लगभग 39 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। टिकटॉक का माल‍िकाना हक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है।

ख़ास बातें
  • टिकटॉक ने आश्‍वासन दिया है कि वह अश्‍लील कंटेंट फैलने से रोकेगा
  • पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच टिकटॉक की पॉपुलैरिटी बहुत ज्‍यादा है
  • अक्‍टूबर 2020 में पहली बार टिकटॉक को पाकिस्‍तान में बैन किया गया था
विज्ञापन
पाकिस्‍तान की सरकार ने एक बार फ‍िर चीनी विडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर लगा बैन हटा लिया है। टिकटॉक की ओर से मिले आश्‍वासन के बाद पाकिस्‍तान की मीडिया रेग्‍युलेटिंग अथॉरिटी ने चार महीने बाद बैन को हटा लिया। टिकटॉक की ओर से यह आश्‍वासन दिया गया है कि वह उसके ऐप पर अश्‍लील कंटेंट को फैलने से रोकेगा। पिछले 15 महीनों में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब पाकिस्तान टेलिकम्‍युनिकेशन अथॉरिटी ने इस तरह का प्रतिबंध लगाया और हटा लिया।   

दुनिया के बाकी देशों की तरह ही पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच भी टिकटॉक काफी पॉपुलर है। पाकिस्‍तान ने पहली बार अक्‍टूबर 2020 में इस ऐप को देश में बैन किया था। ऐप पर यह बैन उन शिकायतों के बाद लगाया गया था, जिनमें ऐप के जरिए कथित रूप से अश्लील सामग्री के विस्‍तार की बात कही गई थी। 

पाकिस्‍तानी रेग्‍युलेटरी एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया था कि वह "गैरकानूनी सामग्री" अपलोड करने वाले यूजर्स को ब्लॉक कर देगा। गौरतलब है कि टिकटॉक को पाकिस्तान में लगभग 39 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। टिकटॉक का माल‍िकाना हक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है।
 
पाकिस्‍तान के चीन के साथ संबंध जगजाहिर हैं और वह टिकटॉक से उसके ऐप में अवैध सामग्री को कंट्रोल करने के लिए एक प्रभावी सिस्‍टम डिवेलप करने का आग्रह करता रहा है।

पिछले कुछ साल में पाकिस्तान ने कंटेंट को लेकर फेसबुक और ट्विटर को भी सैकड़ों शिकायतें भेजी हैं।  यह आरोप लगाया है कि उनका कंटेंट आक्रामक और संभावित रूप से इस्लाम का अपमान है, जो पाकिस्तानी कानून के खिलाफ है। 2008 में पाकिस्तान ने पैगंबर मुहम्‍मद का चित्रण करने वाले वीडियो को लेकर YouTube पर बैन लगा दिया था। 

वैसे यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस बार टिकटॉक पर से यह बैन कितने वक्‍त के लिए हटाया जाता है। टिकटॉक की तरफ से अश्‍लील सामग्री को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे, इसकी उम्‍मीद कम ही है। भारत में भी टिकटॉक को पिछले साल बैन कर दिया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »