TikTok पर अमेरिका में लटकी 'बैन' की तलवार! सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंपनी

टिकटॉक ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में 6 जनवरी तक निर्णय लेने के लिए कहा है।

TikTok पर अमेरिका में लटकी 'बैन' की तलवार! सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंपनी

TikTok के अमेरिका में 17 करोड़ यूजर्स हैं।

ख़ास बातें
  • राष्ट्रपति जो बाइडन के लागू किए कानून को अस्थायी रूप से रोकने की मांग
  • सुप्रीम कोर्ट से मामले में 6 जनवरी तक निर्णय लेने के लिए कहा
  • ByteDance को 19 जनवरी को अमेरिका में बैन का सामना करना होगा
विज्ञापन
TikTok ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से लागू किए गए कानून के चलते अमेरिका में कंपनी पर बैन की नौबत आ गई है। इसलिए टिकटॉक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने गुहार लगाई है कि वह देश में लागू किए गए उस कानून को अस्थायी रूप से रोक दे जिसके कारण कंपनी को एक महीने बाद अमेरिकी बाजार से बोरिया-बिस्तर बांधना होगा। 

TikTok ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से लागू किए गए कानून को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है। NDTV के अनुसार, टिकटॉक ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में 6 जनवरी तक निर्णय लेने के लिए कहा है। दरअसल, अप्रैल में राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित एक विधेयक को कानून में बदल दिया गया था। इस कानून के तहत चीन के ByteDance (टिकटॉक मालिक) को 19 जनवरी को अमेरिका में बैन का सामना करना होगा। 

TikTok के पास इस कानून के चलते अमेरिका में इस वक्त एक ही विकल्प है। वह यह कि कंपनी स्वयं को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे। अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उसे अमेरिकी मार्केट से जाना होगा। अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन (लगभग 17 करोड़) यूजर्स हैं। 

अप्रैल में जो बाइडन ने जो कानून पारित किया था उसके अनुसार कंपनी को US ऐप स्टोर से ब्लॉक कर दिया जाएगा, और इसके साथ ही वेब होस्टिंग सर्विसेज से भी हटा दिया जाएगा। टिकटॉक ने दायर याचिका में दावा किया है कि उसके अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक मासिक अमेरिकी यूजर हैं। याचिका में कंपनी ने कहा है कि कांग्रेस ने अबतक का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व स्पीच रेस्ट्रिक्शन (वाणी प्रतिबंध) लगाया है। TikTok ने कहा कि यदि यह कानून लागू हो जाता है तो यह राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले अमेरिका के सबसे पॉपुलर स्पीच प्लेटफार्म्स में से एक को बंद कर देगा।

इससे पहले ByteDance में छंटनी की खबर भी आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में ByteDance के 700 से अधिक वर्कर्स को हटाया जा रहा है। हालांकि, बाद में ByteDance ने स्पष्ट किया कि इसमें 500 से कम वर्कर्स पर असर पड़ेगा। ByteDance के पास कई देशों के 200 से अधिक शहरों में 1.10 लाख से अधिक वर्कर्स हैं। कुछ समय पहले Donald Trump ने कहा था कि शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »