Battlegrounds Mobile India गेम भारत में करेगा वापसी, TikTok फैंस को भी मिलेगी खुशखबरी!

जुलाई 2021 में लॉन्च होने के एक साल बाद से, BGMI ने भारत में बड़े पैमाने पर अपनी पकड़ बनाई है। इसने कथित तौर पर देश में 100 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हासिल किया हैं।

Battlegrounds Mobile India गेम भारत में करेगा वापसी, TikTok फैंस को भी मिलेगी खुशखबरी!

जुलाई 2021 में लॉन्च होने के एक साल बाद से, BGMI ने भारत में बड़े पैमाने पर अपनी पकड़ बनाई है

ख़ास बातें
  • BGMI को हटाने का प्लान पांच महीने से बन रहा था
  • BGMI को अभी भारत में पूरी तरह से बैन नहीं किया गया है
  • TikTok भी जल्द ही भारत में वापसी करने की राह पर है
विज्ञापन
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) ने 1 जुलाई को अपनी पहली सालगिराह के रूप में दावा किया था कि गेम ने देश में 100 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हासिल कर लिए हैं। हालांकि, बाद में जुलाई में एक सरकारी आदेश के बाद गेम को Google Play और Apple App Store से हटा दिया गया। अब, Skyesports के सीईओ और संस्थापक शिव नंदी ने दावा किया है कि यह बैन अस्थायी था। उन्होंने कहा कि डेवलपर krafton को सरकार द्वारा एक हफ्ते पहले अधिसूचित किया गया था।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, नंदी ने इंस्टाग्राम के जरिए एक बयान साझा करते हुए खुलासा किया है कि BGMI को हटाने का प्लान पांच महीने से बन रहा था। प्रतिबंध प्रभावी होने से एक सप्ताह पहले सरकार द्वारा क्राफ्टॉन को कथित तौर पर अधिसूचित किया गया था।

उन्होंने BGMI के फैंस को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार ने गेम को बैन करने के लिए एक अंतरिम आदेश पारित किया है - BGMI को अभी भारत में पूरी तरह से बैन नहीं किया गया है। नंदी ने यह भी संकेत दिया कि TikTok भी जल्द ही भारत में वापसी करने की राह पर है। भारत में TikTok को जून 2020 में बैन किया गया था।

BGMI को दक्षिण कोरियाई स्टूडियो Krafton द्वारा विकसित किया गया है, जो चीन के Tencent Games द्वारा समर्थित है। चीनी सर्वर पर यूजर डेटा भेजने के लिए कथित तौर पर भारत सरकार द्वारा गेम को बैन कर दिया गया था। Google Play और App Store से इसका गायब होना फैंस के लिए बेहद बुरी खबर थी, जिसमें ईस्पोर्ट्स समुदाय को भी बहुत निराश किया था। हालांकि, Krafton का New State Mobile अभी भी दोनों ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

जुलाई 2021 में लॉन्च होने के एक साल बाद से, BGMI ने भारत में बड़े पैमाने पर अपनी पकड़ बनाई है। इसने कथित तौर पर देश में 100 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हासिल किया हैं। इसने कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रियता हासिल की है। क्राफ्टॉन ने कथित तौर पर भारत में चार पेशेवर और अर्ध-पेशेवर बीजीएमआई टूर्नामेंट की मेजबानी करने की योजना बनाई थी। माना जा रहा है कि डेवलपर ने स्थानीय गेमिंग और निर्यात उद्योगों को विकसित करने के लिए लगभग 10 मिलियन डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) का निवेश भी किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »