टिकटॉक चलाने वाली ByteDance करेगी सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी, AI का पड़ा असर

कुछ महीने पहले अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में उम्मीदवार Donald Trump ने कहा था कि शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है

टिकटॉक चलाने वाली ByteDance करेगी सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी, AI का पड़ा असर

इस ऐप को चीन से जुड़े होने के कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • इसमें मलेशिया में इस फर्म के बड़ी संख्या में वर्कर्स शामिल हैं
  • भारत में तीन वर्ष पहले टिकटॉक को बैन किया गया था
  • बहुत से देशों में इस ऐप को लेकर नाराजगी है
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok को चलाने वाली ByteDance में सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की जा रही है। इसमें मलेशिया में इस फर्म के बड़ी संख्या में वर्कर्स शामिल हैं। इसने कंटेंट मॉडरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाया है और इस वजह से उसने यह कदम उठाया है। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने Reuters को बताया कि मलेशिया में ByteDance के 700 से अधिक वर्कर्स को हटाया जा रहा है। हालांकि, बाद में ByteDance ने स्पष्ट किया कि इसमें 500 से कम वर्कर्स पर असर पड़ेगा। इनमें से अधिकतर वर्कर्स इस फर्म के कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े थे। इन्हें उनके टर्मिनेशन की ईमेल से जानकारी दी गई है। Reuters ने प्रश्नों के उत्तर में ByteDance ने छंटनी की पुष्टि की है। इसने बताया कि अपने मॉडरेशन के प्रोसेस में सुधार के लिए सैंकड़ों वर्कर्स को हटाया जा सकता है। ByteDance के पास कई देशों के 200 से अधिक शहरों में 1.10 लाख से अधिक वर्कर्स हैं। 

कुछ महीने पहले अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में उम्मीदवार Donald Trump ने कहा था कि शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इस पर बैन लगाने से कुछ बच्चों को झटका लगेगा और इससे Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को फायदा होगा। 

टिकटॉक का अमेरिका में लगभग 17 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले ट्रंप ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की अमेरिका में तीन वर्ष पहले हुए दंगे के दौरान उनकी पोस्ट्स को हटाने को लेकर निंदा की थी। हालांकि, ट्रंप के सोशल मीडिया एकाउंट्स को पिछले वर्ष बहाल किया गया था। देश की सुरक्षा को जोखिम की वजह से केंद्र सरकार ने तीन वर्ष पहले चीन से जुड़े लगभग 60 ऐप्स पर बैन लगाया था। इन ऐप्स में टिकटॉक शामिल था। बैन लगने से पहले टिकटॉक के पास देश में लगभग 20 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान था। टिकटॉक पर गलत कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते रहे हैं। चीन से जुड़े होने के कारण टिकटॉक को कई देशों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे बैन कर दिया गया था। यह ऐप कई देशों में काफी लोकप्रिय है। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »