• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • चाइनीज वीडियो ऐप TikTok ने भारत से समेटा कारोबार, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन

चाइनीज वीडियो ऐप TikTok ने भारत से समेटा कारोबार, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन

देश की सुरक्षा को रिस्क की वजह से केंद्र सरकार ने लगभग तीन वर्ष पहले चीन से जुड़े लगभग 60 ऐप्स पर बैन लगाया था। इन ऐप्स में टिकटॉक शामिल था

चाइनीज वीडियो ऐप TikTok ने भारत से समेटा कारोबार, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन

बैन लगने से पहले टिकटॉक के पास देश में लगभग 20 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • इस ऐप के पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी
  • केंद्र सरकार ने लगभग तीन वर्ष पहले टिकटॉक पर बैन लगाया था
  • टिकटॉक को कई देशों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन
लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok ने भारत में अपना बचा हुआ कारोबार समेटने का फैसला किया है। चाइनीज कंपनी ByteDance के इस ऐप के पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी। इस टीम को कंपनी की ग्लोबल सेल्स टीमों की मदद करने के लिए तीन वर्ष पहले हायर किया गया था। 

टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में बताया, "हमने भारत में अपना रिमोट सेल्स सपोर्ट हब बंद करने का फैसला किया है। हम उन वर्कर्स के आभारी हैं जिन्होंने इस मुश्किल दौर में हमारी मदद की है।" देश की सुरक्षा को रिस्क की वजह से केंद्र सरकार ने लगभग तीन वर्ष पहले चीन से जुड़े लगभग 60 ऐप्स पर बैन लगाया था। इन ऐप्स में टिकटॉक शामिल था। इसके बाद ByteDance ने देश में वर्कर्स की संख्या काफी घटा दी थी। बैन लगने से पहले टिकटॉक के पास देश में लगभग 20 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान है। इससे भारत में बहुत से इंफ्लुएंसर्स को भी नुकसान हुआ था। 

इंफ्लुएंसर्स और वीडियो क्रिएटर्स के बीच YouTube Shorts और Instagram Reels के अलावा Moj और Josh जैसे शॉर्ट वीडियो ऐप्स भी काफी लोकप्रिय हैं। चीन से जुड़े होने के कारण टिकटॉक को कई देशों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष के अंत में अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों के लिए बैन कर दिया गया था। अमेरिकी सरकार की ओर से दिए गए स्मार्टफोन्स पर कर्मचारी टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कमेटी ऑफ हाउस एडमिनिस्ट्रेशन (COA) ने स्टाफ को यह जानकारी दी थी। अमेरिका में सायबर सिक्योरिटी के लिए टिकटॉक के ऐप को बड़ा रिस्क माना जा रहा है। 

COA ने स्टाफ को बताया था कि उन्हें अपने हैंडसेट से इस ऐप को तुरंत हटाना होगा। ऐसा नहीं करने पर वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। यह बैन केवल COA तक सीमित नहीं है। यह अमेरिकी सरकार के तहत आने वाली सभी ऑर्गनाइजेशंस और एजेंसियों पर लागू होगा। बहुत से देशों में इस ऐप के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। इसका बड़ा कारण ByteDance का डेटा के स्टोरेज, प्राइवेसी और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर चीन सरकार की पॉलिसी का पालन करना है। टिकटॉक पर यूजर्स के डेटा और अन्य संवेदनशील जानकारी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप भी लगते रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: APP, Video, Ban, Users, Market, TikTok, China, Bytedance, Workers, Government, Risk, Security
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »