TikTok को बड़ा झटका, अमेरिकी सरकार ने किया बैन

अमेरिकी सरकार की ओर से दिए गए स्मार्टफोन्स पर कर्मचारी चाइनीज ऐप टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे

TikTok को बड़ा झटका, अमेरिकी सरकार ने किया बैन

भारत में केंद्र सरकार ने टिकटॉक सहित बहुत से चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया है

ख़ास बातें
  • अमेरिका में सरकारी कर्मचारी टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
  • बहुत से देशों में टिकटॉक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है
  • यह ऐप एक चाइनीज फर्म का है
विज्ञापन
चाइनीज वीडियो ऐप TikTok को अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों के लिए बैन कर दिया गया है। अमेरिकी सरकार की ओर से दिए गए स्मार्टफोन्स पर कर्मचारी टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कमेटी ऑफ हाउस एडमिनिस्ट्रेशन (COA) ने स्टाफ को यह जानकारी दी है। अमेरिका में सायबर सिक्योरिटी के लिए टिकटॉक के ऐप को बड़ा रिस्क माना जा रहा है। 

COA ने स्टाफ को बताया है कि उन्हें अपने हैंडसेट से इस ऐप को तुरंत हटाना होगा। ऐसा नहीं करने पर वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। यह बैन केवल COA तक सीमित नहीं है। यह अमेरिकी सरकार के तहत आने वाली सभी ऑर्गनाइजेशंस और एजेंसियों पर लागू होगा। बहुत से देशों में टिकटॉक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है। हालांकि, चाइनीज फर्म ByteDance के इस ऐप को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण ByteDance का डेटा के स्टोरेज, प्राइवेसी और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर चीन सरकार की पॉलिसी का पालन करना है। 

टिकटॉक पर यूजर्स के डेटा और अन्य संवेदनशील जानकारी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप भी लगते रहे हैं। भारत में केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष टिकटॉक और WeChat सहित लगभग 60 चाइनीज ऐप पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले टिकटॉक और कुछ अन्य ऐप्स पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद सरकार ने ऐसी सभी ऐप कंपनियों से यूजर्स के डेटा को कलेक्ट करने के तरीके और उसके इस्तेमाल पर जवाब मांगा था। रूस में भी सरकार ने पिछले वर्ष टिकटॉक, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म्स पर जुर्माना लगाया था। इस बारे में मॉस्को के एक कोर्ट ने कहा था कि इन विदेशी टेक कंपनियों पर यह जुर्माना उनके प्लेटफॉर्म से ऐसे कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया है जिसे सरकार ने गैर कानूनी करार दिया है। 

दुनिया भर में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube को पिछले कुछ वर्षों से TikTok से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। इस ऐप के पास लगभग एक अरब मंथली यूजर्स हैं। टिकटॉक की टक्कर में लगभग दो वर्ष पहले यूट्यूब ने एक मिनट तक के वीडियो वाला Shorts फीचर शुरू किया था। इसके 1.5 अरब से अधिक मंथली यूजर्स हो गए हैं। यूट्यूब ने क्रिएटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए YouTube Shorts से अधिक रकम देने का नया तरीका शुरू किया है। इसका उद्देश्य TikTok को टक्कर देना है। 
  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »