Tablet Prices

Tablet Prices - ख़बरें

  • Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
    ताइवान के नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन (NCC) से Vivo Pad FE को मॉडल नंबर- V2601 के साथ अप्रूवल मिला है। हाल ही में इस टैबलेट को मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया था। इससे पहले Vivo Pad FE की UAE की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) और TÜV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर भी इस टैबलेट को देखा गया था।
  • 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
    Cubot MegaPad को कंपनी ने बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। यह टैबलेट 13.36 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैटरी भी जम्बो साइज दी गई है। टैबलेट में 14,700mAh की बैटरी आती है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Blackview की सब-ब्रांड Oscal ने नया बजट टैबलेट मार्केट में लॉन्च किया है जो Oscal Bolt 2 के नाम से आया है। Oscal Bolt 2 में 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। टैबलेट में तीन तरह के व्यूइंग मोड मिल जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार व्यूइंग मोड में स्विच कर सकता है। IPS पैनल से लैस यह टैबलेट 2TB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 8300mAh की बैटरी दी गई है
  • Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
    Panasonic ToughBook FZ-G3 कंपनी का नया टैबलेट है जिसे रग्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है। टैबलेट के लिए कहा गया है कि यह शॉक बर्दाश्त कर सकता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए रसिस्टेंट फीचर से लैस होकर आता है। वाइब्रेशन रसिस्टेंस फीचर भी इसमें बताया गया है। टैबलेट में 10.1 इंच का WUXGA डिस्प्ले मिलता है। यह 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
    Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट की कीमत भारत में बढ़ने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, कंपनी ने इसके सभी Wi-Fi और Cellular वेरिएंट की कीमतों में 3,000 रुपये का इजाफा किया है। अब इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 33,999 रुपये हो सकती है। वहीं, टॉप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले Cellular वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये बताई गई है। टैबलेट में 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी मिलती है।
  • Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    Infinix Xpad 30 टैबलेट ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। Xpad 30 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट PHP 14,999 (लगभग 22,000) है। Xpad 30 में 11 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर Oppo के एक टैबलेट की मॉडल नंबर - OPD2605 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 6F हो सकता है। BIS पर लिस्टिंग से भारत में इस टैबलेट के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह टैबलेट मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर दिखा था।
  • Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
    Redmi Pad 3 को मलेशिया में मॉडल नंबर - 2610FRP38G के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Redmi Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग या लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं मिली है।थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर भी इस टैबलेट की मॉडल नंबर - 26104RPF2G और सर्टिफिकेशन नंबर - B38693-26 के साथ लिस्टिंग हुई है।
  • Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
    इस टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी मिल सकता है। Oppo ने आगामी टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी क बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
    Teclast T60 Mini को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक स्टोरेज आ सकती है। यह 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
    OnePlus ने भारत में Festive Sale 2026 के तहत अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स पेश किए हैं। इस सेल में OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13s और Nord सीरीज के चुनिंदा फोन डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। ग्राहकों को कुछ डिवाइस पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। OnePlus Pad 4 पर 4,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके साथ फ्री OnePlus Stylo Pro मिलता है। ऑफर्स का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और OnePlus Store ऐप पर उठाया जा सकता है।
  • iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
    iQOO ने चीन में नया टैबलेट iQOO Pad Pro 8.8 लॉन्च किया है। Pad Pro 8.8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 63,000) है। Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 9020mAh की बैटरी मिलती है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
    नए iPad Mini में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड सेंसर के साथ दिया गया है। यह iPadOS 27 पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है। नए iPad Mini की 18.9 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
    Blackview ने अपना नया कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट मार्केट में पेश कर दिया है। यह 8.68 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में 5000mAh की बैटरी लगी है। साउंड के लिए यह डुअल स्पीकर से लैस होकर आता है। 128GB स्टोरेज वाले टैबलेट में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »