Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च

Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 भी लाया जाएगा

Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

इन डिवाइसेज की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 सीरीज में बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और Amazon के जरिए की जाएगी
  • Xiaomi Pad 8 के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 17 सीरीज में बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra शामिल होंगे। इसके साथ हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया Xiaomi Pad 8 भी पेश किया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 17 सीरीज को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Xiaomi Pad 8 भी लाया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 सीरीज और Xiaomi Pad 8 को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट्स के समान होंगे। 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm प्रोसेसर पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Ultra की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में लगभग 1.5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

कंपनी के नए टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K (2,136 x 3,200 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 345 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ है। Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Xiaomi Pad 8 के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमराह दिया गया है। इस टैबलेट में 9,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »