Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत

Infinix ने XPAD 30E टैबलेट लॉन्च किया है, जिसमें 11 इंच FHD+ डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर और AI Tutor जैसे फीचर दिए गए हैं।

Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • 11 इंच FHD+ डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी
  • AI Tutor के साथ 120,000 एजुकेशनल रिसोर्स
  • Helio G80 प्रोसेसर और 4G LTE सपोर्ट
विज्ञापन

Infinix ने आज अपनी Note 60 स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया टैबलेट XPAD 30E भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें AI लर्निंग टूल्स के साथ 11 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी दी गई है। डिवाइस MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 बेस्ड XOS 15 के साथ आता है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो Infinix XPAD 30E के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 रखी गई है, जो करीब 12,900 रुपये के आसपास होती है। टैबलेट Dreamy Blue, Forest Green और Deep Blue कलर ऑप्शन में आता है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक डिवाइस की बिक्री शुरू हो चुकी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो XPAD 30E में 11 इंच का FHD+ IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसमें 440 निट्स ब्राइटनेस और TUV Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह सर्टिफिकेशन आंखों पर कम असर डालने में मदद करता है। टैबलेट में 120,000 से ज्यादा फ्री एजुकेशनल रिसोर्स दिए गए हैं, जिनमें टेक्स्टबुक आधारित कोर्स और एक्सरसाइज शामिल हैं।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Tutor दिया गया है, जिसमें Photo Solving सपोर्ट मिलता है। यह फीचर चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, इंडोनेशियन, रूसी, उर्दू, स्पेनिश, तुर्की और फिलिपिनो समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। Tap to Ask फिलहाल अंग्रेजी और रूसी में काम करता है। इसके अलावा AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर भी शामिल हैं।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज eMMC 5.1 टाइप की है। कैमरा डिटेल्स को लेकर कुछ कन्फ्यूजन है, क्योंकि लिस्टिंग में रियर कैमरा के लिए एक जगह 8MP है, जबकि एक अन्य जगह 5MP लिखा  हुआ है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो लैंडस्केप वीडियो सपोर्ट करता है। 7000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ फिजिकल सिम सपोर्ट, WiFi 5, Bluetooth, 3.5mm जैक और OTG फीचर दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »