• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix XPAD 30E में MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Shopee

Infinix XPAD 30E टैबलेट Android 15 आधारित XOS 15 पर रन करता है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 7000mAh की बैटरी है।
  • इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है।
  • टैबलेट में यूजर को 120,000 फ्री एजुकेशनल कोर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

Infinix ने नया टैबलेट Infinix XPAD 30E मार्केट में लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने विशेष AI लर्निंग टूल जोड़े हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करेंगे। किफायती दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स देने की कोशिश की है। टैबलेट 11 इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट के लिए TUV सर्टिफिकेशन भी मिलता है। MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। आइए जानते हैं इस Infinix XPAD 30E टैबलेट प्राइस, और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Infinix XPAD 30E Tablet Price

Infinix XPAD 30E का 4GB+128GB मॉडल इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 (लगभग 12,800 रुपये) में पेश किया गया है। टैबलेट में कई कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसे Dreamy Blue, Forest Green, और Deep Blue कलर्स में से चुना जा सकता है। 

Infinix XPAD 30E Tablet Specifications

Infinix XPAD 30E में 11 इंच का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन (1200 x 1920 पिक्सल) वाला IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 440 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ब्लू लाइट TUV सर्टिफिकेशन इसमें दिया गया है जो आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से बचाव करता है। 

टैबलेट Android 15 आधारित XOS 15 पर रन करता है। इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। साथ में 4GB रैम है, और 128GB की eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। 

टैबलेट में रियर साइड में 5MP/8MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें लैंड्स्केप वीडियो सपोर्ट भी मिलता है। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, और OTG सपोर्ट मिल जाता है। 

Free Course
XPAD 30E टैबलेट को खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में यूजर को 120,000 फ्री एजुकेशनल कोर्स मिलते हैं। इसमें AI Tutor का सपोर्ट आता है जो इंग्लिश, चाइनीज समेत 9 भाषाओं में फोटो सॉल्व फीचर देता है। AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »