कंपनी की वेबसाइट पर इस टैबलेट के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर बताया है कि Xiaomi Pad 8 को 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में पेश किया जाएगा। भारत में भी समान तिथि को यह टैबलेट लॉन्च होगा
इसमें Android 16 पर बेस्ड कंपनी का HyperOS 3 हो सकता है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया टैबलेट इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Pad 8 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और कंपनी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा।
कंपनी की वेबसाइट पर इस टैबलेट के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर बताया है कि Xiaomi Pad 8 को 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में पेश किया जाएगा। भारत में भी समान तिथि को यह टैबलेट लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे अपना सबसे स्लिम टैबलेट बताया है। Xiaomi Pad 8 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड कंपनी का HyperOS 3 हो सकता है।
कंपनी ने बताया है कि इस टैबैलेट में 9,200 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के टीजर में इसमें लिट अप कीज होने का संकेत दिया था। इस टैबलेट के लैंडिंग पेज से यह पता चला है कि यह शाओमी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा जिसमें बैकलिट कीज और टचपैड है। Xiaomi Pad 8 में Focus Pen Pro के लिए भी सपोर्ट होगा।
चीन में पेश किए गए Xiaomi Pad 8 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi Pad 8 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi Pad Mini को पेश किया था। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8.8-इंच 3K डिस्प्ले दिया है 165 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और TUV Rheinland के Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन के साथ है। Xiaomi Pad Mini में 7,500 mAh की बैटरी है 67 W फास्ट चार्जिंग और 18 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में f/2.28 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें डुअल-स्टीरियो स्पीकर Hi-Res Audio और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम