Realme Pad 3 टैबलेट 12200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme ने आज 6 जनवरी को भारतीय बाजार में नया टैबलेट Realme Pad 3 लॉन्च कर दिया है।

Realme Pad 3 टैबलेट 12200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme Pad 3 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme Pad 3 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स प्रोसेसर है।
  • Realme Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Realme ने आज 6 जनवरी को भारतीय बाजार में नया टैबलेट Realme Pad 3 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स प्रोसेसर से लैस किया गया है। Pad 3 में 12200mAh की बैटरी दी गई है। Pad 3 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme Pad 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Pad 3 Price

Realme Pad 3 के वाई-फाई 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 5जी 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 5जी 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। यह टैबलेट स्पेस ग्रे और शैम्पेन गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

Realme Pad 3 Specifications

Realme Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। Pad 3 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। यह टैबलेट आर्म माली-जी615 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस टैबलेट में 8GB रैम है और 128GB और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 3 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल बैंड वाई-फाई लैन शामिल हैं। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Pad 3 में 12200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट की लंबाई 255.60 मिमी, चौड़ाई 187.03 मिमी, मोटाई 6.6 मिमी और वजन लगभग 578 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »