• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi भारत में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 इस महीने 28 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है।

Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की बैटरी दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Xiaomi Pad 8 सबसे स्लिम टैबलेट होगा।
विज्ञापन

Xiaomi भारत में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 इस महीने 28 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने आधिकारिक साइट के जरिए आगामी टैबलेट के लॉन्च की घोषणा की है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस टैबलेट का लैडिंग पेज भी लाइव हो गया है, जहां काफी कुछ पता चल चुका है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Pad 8 कब होगा लॉन्च

Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी, 2026 को शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च होगा। इवेंट के दौरान टैबलेट की कीमत और अन्य जानकारियों का खुलासा होने की उम्मीद है। यह टैबलेट लॉन्च होने के बाद ई-कॉमर्स साइट अमेजन और शाओमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।

आधिकारिक साइट पर टैबलेट के लिए एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।। इस टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी दी जाएगी। इस टैबलेट में Xiaomi का Focus Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट भी होगा। कंपनी इसे अब तक के सबसे स्लिम टैबलेट के तौर पर प्रमोट कर रही है। फिलहाल अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Pad 8 से काफी मिलता जुलता हो सकता है।

Xiaomi Pad 8 Specifications

Xiaomi Pad 8 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस टैबलेट में 11.2 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 3.2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »