• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ

Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें 9000mAh की बैटरी होगी।

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ

Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है
  • टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
  • Xiaomi Pad 8 टैबलेट भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने वाला है।
विज्ञापन

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Xiaomi Pad 8 लॉन्च डेट भारत में 28 फरवरी के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। टैबलेट को कंपनी दो वर्जन में पेश करेगी। एक मॉडल में स्टैंडर्ड डिस्प्ले होगा जबकि अन्य में नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। आइए जानते हैं Xiaomi Pad 8 में और कौन से फीचर्स होंगे खास!

Xiaomi Pad 8 Launch Date in India

Xiaomi Pad 8 टैबलेट भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इसमें कंपनी दो वर्जन पेश करेगी। ये वर्जन इसके डिस्प्ले के आधार पर भिन्न होंगे। टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, Xiaomi Pad 8 में एक स्टैंडर्ड डिस्प्ले वर्जन होगा जबकि दूसरा नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले के साथ पेश होगा। कहा गया है कि यह रिफ्लेक्शन को 70 प्रतिशत तक कम कर देगा। Amazon पर इसके कई फीचर्स का खुलासा किया गया है। 

Xiaomi Pad 8 Specifications (Expected)

Xiaomi Pad 8 के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले बाहर आ गए हैं। टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। खबरों के मुताबिक टैबलेट में 9000mAh की विशाल बैटरी होगी जो सिंगल चार्ज में दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। Xiaomi Focus Pen Pro और Xiaomi Focus Keyboard जैसे एक्सेसरी का सपोर्ट भी यहां दिया गया है। 

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह 3.2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। Android 16 आधारित HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह रन कर सकता है। साउंड के लिए टैबलेट में चार स्पीकर होंगे और साथ में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB Type-C की कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसकी मोटाई 5.7mm के करीब और वजन 485 ग्राम के करीब हो सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • कमियां
  • Cameras are subpar
  • No fingerprint sensor
  • Still needs some app-level optimisations
डिस्प्ले11.20 इंच
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  7. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  8. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  9. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  10. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »