Oppo ने आज भारतीय बाजार में Oppo Reno 15 सीरीज के साथ नया टैबलेट Oppo Pad 5 लॉन्च कर दिया है
Photo Credit: Oppo
Oppo Pad 5 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Oppo ने आज भारतीय बाजार में Oppo Reno 15 सीरीज के साथ नया टैबलेट Oppo Pad 5 लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 10,050mAh की बैटरी शामिल की गई है। यह टैबलेट ओप्पो पेंसिल 2 सपोर्ट के साथ आता है। यहां हम आपको Oppo Pad 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo Pad 5 के वाई-फाई ओनली 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 5जी+वाईफाई 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट या 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। यह टैबलेट प्री-ऑर्डर के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ओप्पो भारत की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसकी बिक्री 13 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। यह टैबलेट ऑरोरा पिंक और स्टारलाइट ब्लैक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
Oppo Pad 5 में 12.1 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1980 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 284ppi पिक्सल डेंसिटी है। Pad 5 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी के लिए यह टैबलेट फ्लैगशिप-ग्रेड लो-लेटेंसी ओप्पो पेंसिल 2 का सपोर्ट करता है, जिससे सटीक लिखावट, स्केचिंग और नोट्स ले सकते हैं। रीयल-टाइम हैंडराइटिंग पोलिश जैसे फीचर्स नोट्स को साफ और पढ़ने लायक बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं AI बेस्ड नोट लेने वाले टूल बेहतर ऑर्गेनाइजेशन और विचारों को कैप्चर करने में मदद करता है। पेंसिल 20 घंटे तक लगातार उपयोग की जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 5 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 266.01 मिमी, चौड़ाई 192.77 मिमी, मोटाई 6.83 मिमी और वजन 597 ग्राम है। यह टैबलेट क्विक ऐप लॉन्च और स्विच का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स ऐप्स को तेजी से खोल सकते हैं और एक साथ 12 एक्टिव ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात