Screens

Screens - ख़बरें

  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
    Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर स्क्रीन साइज लॉन्च किया है। यह प्रीमियम बड़े थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर स्पेस उपयोग के साथ ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 4K, 120Hz, HDR और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह DCI-सर्टिफाइड डिस्प्ले है जो अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है और Dolby जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ कंपैटिबल है।
  • पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
    Bigme ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसमें एक तरफ LCD डिस्प्ले लगा है और दूसरी तरफ ई-इंक डिस्प्ले लगा है। ई-इंक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें पेपर जैसा डिस्प्ले मिलता है। यह बहुत कम पावर खपत करता है। यह डिस्प्ले रीडर्स के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यह आंखों पर भी बहुत कम जोर डालता है।
  • Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
    Huawei ने चीन में Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी को लॉन्च कर दिया है। Vision Smart Screen 6 के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 6,199 युआन (902 डॉलर), 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7,399 युआन (1,077 डॉलर), 85 इंच वेरिएंट की कीमत 10,299 युआन (1,500 डॉलर) और 98 इंच वेरिएंट की कीमत 16,499 युआन (2,402 डॉलर) है।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Lenovo लॉन्च करेगी टैबलेट के साइज का फोन! 7.5 इंच बड़ा हो सकता है डिस्प्ले
    Lenovo जल्द ही एक टैबलेट के साइज का स्मार्टफोन पेश कर सकती है। यह स्क्रीन साइज इससे पहले किसी भी कंपनी ने एक सिंगल डिस्प्ले स्मार्टफोन डिवाइस के लिए इस्तेमाल नहीं किया है। लेनोवो कथित तौर पर 7.5 इंच बड़े फोन पर काम कर रही है जो कि कंपनी का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन होगा।
  • Huawei Pura X2 में मिल सकती है 7.69 इंच फोल्डिंग स्क्रीन, जल्द होगा लॉन्च
    Huawei Pura X2 में अपग्रेड Kirin 9030 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर लंबाई 192 mm और चौड़ाई 120 mm की हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
    Google Gemini जल्द ही ऐसी क्षमता के साथ आ सकता है जिससे वह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। यह असिस्टेंट ऐसा होगा जो आपके लिए रोजमर्रा के काम भी कर लिया करेगा, बिना आपसे सवाल किए। गूगल में जल्द ही एक ऑटोमेशन फीचर आने की खबर सामने आ रही है। इसके आने से आपकी स्क्रीन आपके साथ वार्तालाप करना शुरू कर देगी।
  • Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च: इस 'बजट' फोन में हैं 2 स्क्रीन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
    Lava ने भारत में Blaze Duo 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-स्क्रीन डिजाइन है। फोन के फ्रंट में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बैक पैनल पर 1.6-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर, 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • फ्री मोबाइल रिपेयर! Google ने अनाउंस किया नया प्रोग्राम, खराबी पाए जाने पर मिलेगा मुफ्त रिप्लेसमेंट
    Google ने Pixel 9 Pro, 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair Program की घोषणा की है, जिसमें योग्य डिवाइसेज को तीन साल तक फ्री डिस्प्ले रिपेयर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूनिट्स में वर्टिकल लाइन्स, स्क्रीन फ्लिकर और अन्य डिस्प्ले गड़बड़ियां देखी गई हैं। यह प्रोग्राम 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और रिपेयर Google वॉक-इन या अधिकृत सर्विस सेंटर्स के जरिए किए जाएंगे। पानी से डैमेज, क्रैक्ड ग्लास या कवर-ग्लास टूटने वाले फोन प्रोग्राम में शामिल नहीं किए जाएंगे। रिपेयर के बाद 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी। यह स्कीम उपभोक्ता के सामान्य कानूनी अधिकारों को प्रभावित नहीं करती।
  • Laptop की स्क्रीन को इससे तो नहीं करते साफ, हो जाएगा खराब, ऐसे करें स्क्रीन को साफ
    लैपटॉप स्क्रीन की सफाई दिखने में आसान काम है, लेकिन गलत तरीका इस्तेमाल करने पर डिस्प्ले की प्रोटेक्टिव कोटिंग खराब हो सकती है। धूल, फिंगरप्रिंट और दाग हटाने के लिए सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ और डिस्टिल्ड वाटर जैसे सुरक्षित ऑप्शन ही सही होते हैं। घरेलू क्लीनर, अल्कोहल, टिश्यू या सीधे स्प्रे करने से नुकसान हो सकता है। स्क्रीन को हमेशा बंद अवस्था में, हल्के स्ट्रोक्स के साथ साफ करना चाहिए ताकि पैनल पर कोई दबाव न पड़े।
  • Smartphone की सफाई इस तरह करें, तो नहीं होगी कोई दिक्कत ...
    स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। हम दिन-रात फोन का बार-बार इस्तेमाल करते हैं। न केवल घर में बल्कि घर से बाहर, ट्रेवल करते समय, बसों में, ट्रेनों में, पब्लिक प्लेस में और ऐसी ही न जानें कितनी जगहें। ऐसे में हमारे हाथ सब जगह लगते हैं, और यही हाथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी बार-बार लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ-साथ इसकी पूरी सफाई हो।
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का दबदबा बरकरार, Oppo को मिला दूसरा रैंक 
    तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स के मार्केट में Vivo ने लगातार सातवीं तिमाही में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में Oppo ने दक्षिण कोरिया की Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा रैंक हासिल किया है। Oppo को अपने ऑफलाइन नेटवर्क को मजबूत करने और डिस्ट्रीब्यूटर्स को इंसेंटिव देने से अपनी सेल्स बढ़ाने में मदद मिली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »