इस स्मार्टफोन में 7.69 इंच WQHD+ इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है
इस स्मार्टफोन के रियर में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Pura X2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए Huawei Pura X की यह जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Superdimensional ने बताया है कि Huawei Pura X2 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7.69 इंच WQHD+ इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। Huawei Pura X2 में अपग्रेड Kirin 9030 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता हैै। इस स्मार्टफोन के रियर में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर लंबाई 192 mm और चौड़ाई 120 mm की हो सकती है।
Huawei Pura X2 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB, 16 GB+ 1TB, 20 GB+512 GB और 20 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए व्हाइट, ब्लू, ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
पिछले वर्ष नवंबर में Huawei Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया गया था।इस स्मार्टफोन में 8 इंच (2,210 x 2,416 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Huawei Mate X7 में 6.49 इंच (1,080 x 2,444 पिक्सल्स) क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 340 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट है। यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है। Huawei Mate X7 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर साइज 156.8 x 73.8 x 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 156.8 x 144.2 x 4.5 mm का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स