यूजर के हवाले से ही यह कई तरह के काम जैसे खाना ऑर्डर करना, राइड बुक करना, कॉलिंग करना आदि बिना फोन को हाथ लगाए करेगा।
Photo Credit: Shutterstock
Google Gemini जल्द ही ऐसी क्षमता के साथ आ सकता है जिससे वह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है।
Google Gemini जल्द ही ऐसी क्षमता के साथ आ सकता है जिससे वह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। यह असिस्टेंट ऐसा होगा जो आपके लिए रोजमर्रा के काम भी कर लिया करेगा, बिना आपसे सवाल किए। गूगल में जल्द ही एक ऑटोमेशन फीचर आने की खबर सामने आ रही है। इसके आने से आपकी स्क्रीन आपके साथ वार्तालाप करना शुरू कर देगी। फिर यूजर के हवाले से ही कई तरह के काम जैसे खाना ऑर्डर करना, राइड बुक करना, कॉलिंग करना आदि काम आपके एआई असिस्टेंट द्वारा ही किए जा सकेंगे, बिना फोन को हाथ लगाए।
Google ऐप में जल्द ही एक ऑटोमेशन फीचर देखने को मिल सकता है। 9to5Google की रिपोर्ट की मानें तो गूगल ऐप के वर्जन 17.4 में बीटा टेस्टिंग के लिए एक नया फीचर देखने को मिला है। इसका कोडनेम bonobo बताया गया है। यह Gemini के स्क्रीन ऑटोमेशन को विभिन्न ऐप्स के साथ बातचीत (interact) करने के लिए इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट कहती है कि यह फीचर Android 16 QPR3 पर काम करेगा और कुछ चुनिंदा ऐप्स के लिए उपलब्ध होगा।
फीचर के आ जाने से यूजर Gemini की मदद से ही कई तरह के काम करवा सकेगा। यह आपके लिए खाना ऑर्डर कर सकता है, आपके लिए शॉपिंग ऑर्डर बुक कर सकता है, आपके लिए कैब बुकिंग कर सकता है। और यह सब काम बिना किसी ऐप को ओपन किए होगा। यानी आपको अपने स्मार्टफोन को हाथ भी नहीं लगाना पड़ेगा। आपका फोन सिर्फ आपकी बात सुनेगा और सारा काम खुद करके दे देगा।
हालांकि इसके साथ एक नई परेशानी भी खड़ी हो सकती है। ऑटोमेशन अपने निर्धारित समय पर एक्शन लेगा। लेकिन यूजर को इसके लिए जिम्मेदार रहना होगा कि उसका स्मार्टफोन कब, क्या, और कैसा ऑर्डर प्लेस कर रहा है। हालांकि यूजर जब चाहे असिस्टेंट को वह काम करने से रोक सकता है। इसके लिए मेन्युअल तरीके से टास्क को रोका जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि यूजर को अपने पेमेंट डिटेल्स इस पर नहीं डालने चाहिएँ। साथ ही इमरजेंसी स्थिति में यूजर को ऑटोमेशन की बजाए मेन्युअल तरीके से इस तरह के टास्क करने चाहिएँ। गूगल की ओर से अभी इस फीचर की रिलीज टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही उन ऐप्स की लिस्ट भी नहीं जारी की गई है जिनके साथ यह ऑटोमेशन फीचर काम कर सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन