Poco F8 Ultra में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 2K OLED डिस्प्ले

Poco F8 Ultra में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है

Poco F8 Ultra में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 2K OLED डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Poco F8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का Poco F8 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने Poco F7 Ultra को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले सप्ताह इस चिपसेट को लॉन्च किया गया था।  

टिप्सटर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco F8 Ultra के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Poco F8 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Poco F7 Ultra में 5,300 mAh की बैटरी दी गई है। आगामी स्मार्टफोन में 1.5K या 2K रिजॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है। 

Poco F8 Ultra में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। Poco F7 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Poco F8 Ultra में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने हाल ही में Poco C85 को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra दिया गया है। Poco C85 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.9 इंच LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 880 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और 83 प्रतिशत के NTSC colour गैमुट कवरेज के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है। इसे आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह स्मार्टफोन DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco C85 में f/1.8 अपार्चर और 1,080 p की वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »