Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी

Realme Narzo Power 5G की बड़ी विशेषता इसमें 10,001 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 38 दिनों का स्टैंडबाय और 185 घंटों से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराएगा

Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में HyperVision Plus AI चिप दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा
  • Realme Narzo Power 5G को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की मुख्य विशेषता 10,001 mAh की बैटरी है। हाल ही में Realme P4 Power 5G को भी बैटरी के समान कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया गया था। Realme Narzo Power 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया जाएगा। 

कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि Realme Narzo Power 5G को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Realme Narzo Power 5G की बड़ी विशेषता इसमें 10,001 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 38 दिनों का स्टैंडबाय, 185 घंटों से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटों से अधिक का YouTube वीडियो प्लेबैक और 72 घंटों से अधिक की कॉलिंग उपलब्ध कराएगा। इसकी बैटरी 27 W वायर्ड चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके केवल 36 मिनटों में लगभग 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। Realme Narzo Power 5G को Titan Silver और Titan Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra होगा। इसके साथ HyperVision Plus AI चिप दिया जाएगा। Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच HyperGlow 4D कर्व प्लस डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी ने इसे 10,001 mAh की बैटरी के साथ देश का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। 

Realme Narzo Power 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, AI Always-On HDR, AI Smart Reply, AI StyleMe और AI Edit Genie जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस सप्ताह की शुरुआत में Realme P4 Lite की भारत में बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  6. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  7. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  8. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  9. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  10. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »