Apple के नए MacBook और iPads में मिल सकती है OLED स्क्रीन

अगले वर्ष OLED डिस्प्ले के साथ iPad Mini को पेश किया जा सकता है। OLED डिस्प्ले से डिस्प्ले की क्वालिटी बेहतर होने के साथ ही बैटरी के प्रदर्शन में भी सुधार होता है

Apple के नए MacBook और iPads में मिल सकती है OLED स्क्रीन

इससे डिस्प्ले की क्वालिटी बेहतर होने के साथ ही बैटरी के प्रदर्शन में भी सुधार होता है

ख़ास बातें
  • अगले वर्ष OLED डिस्प्ले के साथ iPad Mini को पेश किया जा सकता है
  • आगामी iPad Pro में वेंबर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है
  • हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple के लैपटॉप्स और टैबलेट्स में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। कंपनी की योजना आगामी MacBook Air और MacBook Pro के साथ ही iPad Air और iPad Mini में OLED डिस्प्ले देने की है। इनमें से iPad Mini के साथ OLED डिस्प्ले की शुरुआत की जा सकती है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले वर्ष OLED डिस्प्ले के साथ iPad Mini को पेश किया जा सकता है। OLED डिस्प्ले से डिस्प्ले की क्वालिटी बेहतर होने के साथ ही बैटरी के प्रदर्शन में भी सुधार होता है। हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 13 इंच के डिस्प्ले वाला मॉडल भी है। इस टैबलेट में 13 इंच तक Ultra Retina XDR OLED डिस्प्ले के मॉडल हैं। इसका डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

हाल ही में टेक्नोलॉजी एनालिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया था कि आगामी iPad Pro में वेंबर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। यह पिछले महीने लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro के सिस्टम के समान होगा। इससे इस टैबलेट में थ्रॉटलिंग में कमी होगी और प्रोसेसिंग पावर बढ़ेगी। नए टैबलेट में TSMC के 2 नैनोमीटर प्रोसेसर पर बने M6 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

हालांकि, OLED डिस्प्ले वाले iPad Mini के प्राइस में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। एपल के iPad Air को भी OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है लेकिन अगले वर्ष लॉन्च किए जाने वाले इस टैबलेट के M5 चिप वाले वर्जन में यह डिस्प्ले होने की कम संभावना है। MacBook Air के M5 चिप वाले वर्जन में भी LCD डिस्प्ले को बरकरार रखा जा सकता है। भारत में हाल ही में एपल ने नए M5 चिप के साथ MacBook Pro को लॉन्च किया था।  इस लैपटॉप का 14.2 इंच (3,024 × 1,964 पिक्सल्स) डिस्प्ले Liquid Retina Pro XDR पैनल 120  Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप में M4 चिप वाले MacBook Pro की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स का 3.5 गुणा और ग्राफिक्स का 1.6 गुणा बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »