iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ होगी। iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच फुल HD+ टचस्क्रीन दी जा सकती है

iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,057 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,704 प्वाइंट्स मिले हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा
  • iQOO Z11x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo होगा
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में iQOO Z11x 5G को एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिससे इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। 

iQOO ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए iQOO Z11x 5G की बिक्री की जाएगी। iQOO का दावा है कि यह 23,000 रुपये से कम प्राइस में  'सबसे फास्ट' स्मार्टफोन होगा। iQOO Z11x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ होगी। iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच फुल HD+ टचस्क्रीन दी जा सकती है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर हाल ही में iQOO Z11x 5G को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 GPU है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,057 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,704 प्वाइंट्स मिले हैं। iQOO Z11x 5G को OpenCL टेस्ट में 3,050 प्वाइंट्स मिले हैं। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) के डेटाबेस पर iQOO Z11x को मॉडल नंबर -  V2547A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस सीरीज में हाल ही में चीन में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z11 Turbo में 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »