Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Redmi Buds 8 Lite में AAC और SBC कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है

Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: XiaomiTime

Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं।

ख़ास बातें
  • Buds 8 Lite में AAC और SBC कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है
  • ये 42dB वाइड फ्रिक्वेंसी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं
  • Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स हैं
विज्ञापन

Xiaomi ने Redmi Buds 8 Lite को लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने इनमें 42dB वाइड फ्रिक्वेंसी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। साथ ही क्लियर कॉल क्वालिटी के लिए डुअल माइक AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। ये लंबी बैटरी बैकअप के साथ आते हैं और कंपनी ने अनुसार 36 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा कई और खास फीचर्स इनमें मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Redmi Buds 8 Lite Price

Redmi Buds 8 Lite को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इनकी कीमत 139 युआन (लगभग 1900 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट (via) से खरीदा जा सकता है। 

Redmi Buds 8 Lite Specifications

Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 42dB वाइड फ्रिक्वेंसी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, ये लो फ्रिक्वेंसी साउंड जैसे सबवे का शोर, और एयर कंडीशनर का शोर आदि को काफी कम कर सकते हैं। क्लियर कॉलिंग के लिए इमें डुअल माइक AI नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। ये 6m/s की स्पीड वाली हवा का शोर भी कम कर सकते हैं। 

Redmi Buds 8 Lite में AAC और SBC कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है जिससे ये लो-बिटरेट वाली साउंड में भी गुणवत्ता प्रदान कर सकते हैं। इनमें कंपनी ने 36 घंटे तक बैटरी बैकअप होने का दावा किया है जो चार्जिंग केस के साथ मिलाकर है। सिंगल चार्ज में ये 8 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 10 मिनट के चार्ज में इन्हें 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Buds 8 Lite में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है यानी एकसाथ ये दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। यूजर को जेस्चर कंट्रोल भी मिलता है जिसे मॉडिफाई किया जा सकता है। इसी के साथ EQ सेटिंग्स का विकल्प भी मिलता है जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.5 ग्राम है। ये डस्ट और वाटर रसिस्टेंस से लैस हैं और IP54 रेट किए गए हैं। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरBlue
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »