• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: रियर डिस्प्ले और Leica कैमरा सेटअप के साथ आए नए फ्लैगशिप, जानें कीमत

Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: रियर डिस्प्ले और Leica कैमरा सेटअप के साथ आए नए फ्लैगशिप, जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च किए हैं। ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5, Leica कैमरा सेटअप और Magic Back Screen के साथ आते हैं।

Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: रियर डिस्प्ले और Leica कैमरा सेटअप के साथ आए नए फ्लैगशिप, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Pro Max का बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Pro Max और 17 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट शामिल
  • Leica ट्यून 50MP ट्रिपल कैमरा और Magic Back Screen का अनोखा फीचर
  • 7,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग के साथ प्रीमियम बिल्ड
विज्ञापन

Xiaomi ने गुरुवार को चीन में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें स्टैंडर्ड Xiaomi 17 के साथ पेश किया है। Pro सीरीज को खास बनाने के लिए Xiaomi ने इनमें दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एक अनूठा रियर M10 डिस्प्ले दिया है, जो इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में बेहद अलग बनाता है। कंपनी ने Dynamic Island जैसे HyperIsland फीचर को भी शामिल किया है। Xiaomi ने Leica के साथ पार्टनरशिप को जारी रखा है। दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर मिलता है।

Xiaomi 17 Pro, 17 Pro Max price, availability

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Pro को कंपनी ने CNY 4,999 (करीब 62,300 रुपये) से लॉन्च किया है, जो 12GB + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 5,299 (करीब 66,000 रुपये), CNY 5,599 (करीब 69,700 रुपये) और CNY 5,999 (करीब 74,700 रुपये) है। 

Xiaomi 17 Pro Max का बेस वेरिएंट 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन में CNY 5,999 (लगभग 74,700 रुपये) से शुरू होता है। इसके 16GB + 512GB और 16GB + 1TB ऑप्शन्स की कीमत क्रमशः CNY 6,299 (करीब 78,500 रुपये) और CNY 6,999 (लगभग 87,200 रुपये) रखी गई है। दोनों मॉडल्स व्हाइट, ब्लैक, कोल्ड स्मोक पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे।

Xiaomi 17 Pro, 17 Pro Max specifications

Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं, जिसमें कंपनी ने HyperIsland फीचर दिया है, जो सेल्फी कैमरा के आसपास एनिमेशन के साथ जरूरी नोटिफिकेशन्स को दिखाता है। Xiaomi 17 Pro Max में बड़ा 6.9-इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है। दोनों हैंडसेट्स Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। 

दोनों Xiaomi 17 Pro मॉडल्स का सबसे यूनिक फीचर बैक पैनल पर मौजूद M10 सेकेंडरी डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। कंपनी ने इसे Magic Back Screen नाम दिया है, जहां यूजर्स AI पोर्ट्रेट और AI पेट्स बना सकते हैं, अलार्म और नोट्स पिन कर सकते हैं, और यहां तक कि रियर कैमरा से ली गई सेल्फी का प्रीव्यू भी देख सकते हैं।

दोनों फोन में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इन डिवाइसेज में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Xiaomi ने Leica के साथ पार्टनरशिप को जारी रखा है। दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Xiaomi 17 Pro Max को 6,300mAh बैटरी मिली है। इसकी मोटाई 8mm और वजन 192 ग्राम है। वहीं Xiaomi 17 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों हैंडसेट्स में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, USB Type-C और UWB सपोर्ट मौजूद है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »