IMEI पर लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने भी OnePlus Ace 6 को लेकर पुष्टि नहीं की है
इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus Nord 6 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने भारत में जुलाई में OnePlus Nord 5 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर (Passionategeekz.com) ने बताया है कि IMEI डेटाबेस पर OnePlus का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - CPH2807 के साथ देखा गया है। यह OnePlus Nord 6 हो सकता है। OnePlus Nord 5 का मॉडल नंबर - CPH2707 था। OnePlus की पिछली स्ट्रैटेजी के मद्देनजर OnePlus Nord 6 को OnePlus Ace 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Ace 6 को केवल चीन तक सीमित रखा जा सकता है।
IMEI पर लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने भी OnePlus Ace 6 को लेकर पुष्टि नहीं की है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। OnePlus Nord 6 और OnePlus Ace 6 में 7,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में स्क्विसर्कल शेप वाली कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
OnePlus Nord 5 में 6.83-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट और छह वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। OnePlus Nord 5 में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ