कंपनी ने दावा किया है कि यह 7 साल तक लंबी RO लाइफ के साथ आता है। इसमें 12 पेज की हाई प्रीसीजन RO मेंब्रेन लगी है जिसे PPC फिल्टर कार्ट्रीज के साथ जोड़ा गया है।
Photo Credit: XiaomiTime
Xiaomi का नया Mijia Water Purifier 2 1200G एक हाई कैपिसिटी प्यूरिफायर है।
Xiaomi ने नया Mijia Water Purifier 2 1200G लॉन्च किया है जो 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम से लैस होकर आता है। कंपनी ने इसे बहुत ही स्वास्थ्यपूर्ण वाटर प्यूरीफायर नाम दिया है। इसमें 12 पेज की हाई प्रीसीजन RO मेंब्रेन लगी है जिसे PPC फिल्टर कार्ट्रीज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें एक खास तकनीक होने का दावा कि है जो बचे हुए पानी को सिस्टम में रुकने नहीं देती है, और इसका पानी बासी नहीं होता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।
Xiaomi Mijia Water Purifier 2 1200G की कीमत 1,999 युआन (लगभग 26,500 रुपये) है। ITHome के अनुसार, इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वाटर प्यूरिफायर के लिए वर्तमान में प्री-ऑर्डर शुरू हैं। इसकी सेल 7 मार्च से शुरू होगी।
Xiaomi का नया Mijia Water Purifier 2 1200G एक हाई कैपिसिटी प्यूरिफायर है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 7 साल तक लंबी RO लाइफ के साथ आता है। इसमें 12 पेज की हाई प्रीसीजन RO मेंब्रेन लगी है जिसे PPC फिल्टर कार्ट्रीज के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक खास जीरो स्टैगनेंट वाटर 3.0 तकनीक काम करती है जिससे बचा हुआ पानी सिस्टम में खड़ा नहीं रहता है और यह प्यूरिफायर में ताजगी बनाए रखती है। यह टेक्नोलॉजी फंसे हुए पानी को सिस्टम में रुकने नहीं देती है, और इसका पानी बासी नहीं होता है।
Xiaomi ने दावा किया है कि प्यूरिफायर को मैटरनल और इनफैंट सर्टिफिकेशन भी मिला है। यानी बेबी के लिए भी इसे सेफ बताया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी कुल कैपिसिटी 6500 लीटर की है।
Mijia Water Purifier 2 1200G प्रति मिनट 3.2 लीटर पानी को फिल्टर करता है। यह 180W पावर पर ऑपरेट करता है। इसके डाइमेंशन 163 × 445 × 379 mm हैं। डिवाइस का वजन 11.9kg है। कंपनी ने इसमें ऐप कंट्रोल फीचर भी दिया है। यह IPX7 वाटरप्रूफ फीचर से लैस होकर आता है। इसके डिस्प्ले में रियल टाइम TDS वैल्यू देखी जा सकती है। Mijia ऐप से यह कनेक्ट हो सकता है जिससे रिमोट लोकेशन पर भी इसकी पानी की गुणवत्ता जांची जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन