• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में कंपनी के स्टोर्स पर छापे

Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में कंपनी के स्टोर्स पर छापे

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक की एक यूनिट के खिलाफ इसके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर ने बकाया रकम नहीं चुकाने पर इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की थी

Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में कंपनी के स्टोर्स पर छापे

इनमें से कुछ स्टोर्स के पास ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं था

ख़ास बातें
  • कंपनी के इन स्टोर्स को 'एक्सपीरिएंस सेंटर' कहा जाता है
  • मध्य प्रदेश के इंदौर और जबलपुर में कंपनी के स्टोर्स पर छापे पड़े हैं
  • इनमें से कई स्टोर्स के पास ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी कंपनी के स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं। इन दोनों राज्यों में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने कंपनी के कई स्टोर्स को ट्रेड सर्टिफिकेट के बिना पाया है, जबकि कुछ स्टोर्स एक ट्रेड सर्टिफिकेट को शेयर कर रहे थे। 

मध्य प्रदेश के इंदौर में ओला इलेक्ट्रिक के कम से कम चार और जबलपुर में दो स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं। NDTV Profit ने इससे जुड़े इंस्पेक्शन लेटर्स को देखा है। कंपनी के इन स्टोर्स को 'एक्सपीरिएंस सेंटर' कहा जाता है। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने जबलपुर में कम से कम 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को जब्त किया है। इन स्टोर्स को स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का नोटिस मिला है। महाराष्ट्र में भी कंपनी के स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के मुंबई में 26 स्टोर्स का इंस्पेक्शन किया गया था। इनमें से कुछ स्टोर्स के पास ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं था। 

सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट और सेंट्रल मोटर व्हीकल्स के रूल 33 के अनुसार, व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स के रूल 35 में कहा गया है कि व्हीकल्स की बिक्री या ट्रेड से जुड़े प्रत्येक एस्टैबलिशमेंट, शोरूम या डीलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली अथॉरिटी से एक अलग बिजनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। अगर ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होता तो व्हीकल के मैन्युफैक्चरर और डिस्ट्रीब्यूटर पर मोटर व्हीकल्स एक्ट के सेक्शन 192 के तहत पेनल्टी लगाई जाती है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक की एक यूनिट के खिलाफ इसके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर ने बकाया रकम नहीं चुकाने पर इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की थी। यह याचिका Ola Electric Technologies के खिलाफ दायर हुई थी। व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया है। Rosmerta Digital Services ने लगभग 22 करोड़ रुपये और Rosmerta Safety Systems ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बकाया रकम का दावा किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »