भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को करना होगा कस्टमर्स का दोबारा वेरिफिकेशन, FIU का निर्देश 

क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS को बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंज और यूजर्स अनदेखा कर रहे हैं

भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को करना होगा कस्टमर्स का दोबारा वेरिफिकेशन, FIU का निर्देश 

बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों को 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल को रिफ्रेश करना होगा
  • FIU ने क्रिप्टो एक्टिविटीज की कड़ी निगरानी की योजना बनाई है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में स्कैम से जुड़े मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। देश में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से उनके यूजर्स के नो-युअर-कस्टमर (KYC) डेटा का वेरिफिकेशन जून के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। 

सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों को 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल्स को रिफ्रेश करना होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS को बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंज और यूजर्स अनदेखा कर रहे हैं। FIU ने क्रिप्टो एक्टिविटीज की कड़ी निगरानी की योजना बनाई है। इंडिपेंडेंट क्रिप्टो एडवाइजरी संस्था, भारत Web3 एसोसिएशन (BWA) ने कहा है कि यह निर्देश वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) सेगमेंट में रेगुलेटरी जवाबदेही पर जोर देने का संकेत है। BWA ने LinkedIn पर एक पोस्ट में बताया है, "FIU ने सभी रजिस्टर्ड VDA एक्सचेंजों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत 30 जून तक KYC कम्प्लायंस को पूरा करने का निर्देश दिया है। इसमें यूजर डेटा को अपडेट करना और 18 महीनों से पुराने एकाउंट्स का दोबारा वेरिफिकेशन करना शामिल है।" 

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने देश में अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन के प्रोसेस के बारे में जानकारी दी थी। Binance ने अपने यूजर्स से उनका PAN जमा करने के लिए कहा था। पिछले वर्ष  Binance ने देश में FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 22.5 लाख डॉलर का जुर्माना भी चुकाया था। इस एक्सचेंज को PMLA का उल्लंघन करने की वजह से यह जुर्माना चुकाना पड़ा था। इसके बाद देश में Binance के यूजर्स के लिए एक्सचेंज की वेबसाइट पर एक्सेस शुरू हो गया था। Binance के लिए यह 19वां इंटरनेशनल लाइसेंस था। इसके पास स्वीडन, दुबई, कजाकस्तान और फ्रांस में बिजनेस के लिए लाइसेंस मौजूद हैं। 

Binance के CEO, Richard Teng ने कहा था कि एक्सचेंज को देश के वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) मार्केट में संभावना का पता है। उन्होंने बताया था, "FIU के साथ हमारा रजिस्ट्रेशन एक्सचेंज की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे हम भारतीय यूजर्स को अपनी सर्विसेज दे सकेंगे।" 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »