• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में सैमसंग के एग्जिक्यूटिव्स ने लगाई 692 करोड़ रुपये की पेनल्टी हटाने की गुहार

भारत में सैमसंग के एग्जिक्यूटिव्स ने लगाई 692 करोड़ रुपये की पेनल्टी हटाने की गुहार

इस मामले में सैमसंग से लगभग 52 करोड़ डॉलर (लगभग 4,443 करोड़ रुपये) की टैक्स डिमांड की गई थी

भारत में सैमसंग के एग्जिक्यूटिव्स ने लगाई 692 करोड़ रुपये की पेनल्टी हटाने की गुहार

टैक्स अथॉरिटीज ने इस मामले में कंपनी से 60.1 करोड़ डॉलर की टैक्स डिमांड की थी

ख़ास बातें
  • यह मामला सैमसंग के कथित तौर पर पर कुछ इम्पोर्ट के गलत वर्गीकरण का है
  • सैमसंग ने इस ऑर्डर को एक टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती दी थी
  • कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि इसमें कोई गंभीर अपराध नहीं हुआ है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स और डिवाइसेज मेकर Samsung की भारत में यूनिट के सात एग्जिक्यूटिव्स ने एक कोर्ट से लगभग 8.1 करोड़ डॉलर (लगभग 692 करोड़ रुपये) की पेनल्टी को खारिज करने की गुहार लगाई है। सैमसंग के कथित तौर पर कुछ इम्पोर्ट के गलत वर्गीकरण के लिए लगभग 60.1 करोड़ डॉलर (लगभग 5,135 करोड़ रुपये) की टैक्स डिमांड के मामले में यह पेनल्टी शामिल है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में कानूनी दस्तावेजों और एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग के इन एग्जिक्यूटिव्स ने दलील दी है कि इसमें 'कोई गंभीर अपराध नहीं किया गया था।' इस वर्ष जनवरी में टैक्स अथॉरिटी ने पाया था कि सैमसंग और इसके कुछ एग्जिक्यूटिव्स ने 2018 से 2021 के बीच मोबाइल टावर के एक प्रमुख इक्विपमेंट के इम्पोर्ट का गलत तरीके से वर्गीकरण कर टैरिफ बचाया था। हालांकि, सैमसंग ने इस ऑर्डर को एक टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती दी थी। कंपनी ने इम्पोर्ट के अपने वर्गीकरण को सही बताया था और किसी गड़बड़ी से इनकार किया था। 

इस मामले में सैमसंग से लगभग 52 करोड़ डॉलर (लगभग 4,443 करोड़ रुपये) की टैक्स डिमांड की गई थी। इसके अलावा कंपनी के कुछ एग्जिक्यूटिव्स को इम्पोर्ट के गलत वर्गीकरण में 'जानकारी होने और जानबूझ कर' शामिल होने क लिए लगभग 8.1 करोड़ डॉलर (लगभग 692 करोड़ रुपये) की पेनल्टी चुकाने को कहा गया था। मुंबई में हाई कोर्ट में दायर की गई एक अपील में देश में कंपनी की यूनिट के लॉजिस्टिक्स एग्जिक्यूटिव, Ravi Chadha ने कहा है कि सैमसंग और इसके एग्जिक्यूटिव्स की ओर से सैंकड़ों पेज के विस्तृत उत्तर मिलने के दो से तीन दिनों के अ्ंदर अथॉरिटीज ने पेनल्टी का ऑर्डर जारी किया था और इस प्रक्रिया में "जल्दबाजी" की गई थी। इस अपील को सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन Reuters ने इसे देखा है। इसमें कहा गया है, "गहराई से स्टडी करने के लिए यह अवधि बहुत कम है। यह मामला टैरिफ की एंट्रीज की व्याख्या तक सीमित है। इसमें कोई गंभीर अपराध नहीं किया गया है।" चड्डा पर लगभग 1.1 करोड़ डॉलर (लगभग 95 करोड़ रुपये) की पेनल्टी लगाई गई थी। 

इस बारे में देश में सैमसंग की यूनिट और चड्डा ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। टैक्स अथॉरिटी ने भी टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। इस बारे में कोर्ट के ऑनलाइन ऑर्डर से पता चलता है कि इस मामले में कंपनी के छह अन्य एग्जिक्यूटिव्स ने भी टैक्स अथॉरिटी के ऑर्डर को चुनौती दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »