Openai

Openai - ख़बरें

  • 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
    क्या आप जानते हैं जिन फोटोज को आप धड़ाधड़ चैट जीपीटी के हवाले कर रहे हैं, वो उनका क्या करता है? कहां जाती हैं ये फोटो, किसी कंपनी के पास, या वेब की गहरी दुनिया में कहीं और? एक्सपर्ट इस तरह डेटा शेयर करने से पहले सावधान रहने की सलाह देते हैं।
  • AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
    Anthropic में AI रिसर्चर के तौर पर काम करने वाले जैकब कॉक्सन ने X पर एक पोस्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने Anthropic और पिछली कंपनी OpenAI दोनों के AI डेवलप करने के तरीकों की आलोचना की। एआई डेवलप करने वाले लोगों का मानना ​​है कि यह दशक के आखिर तक हम सबको खत्म कर सकता है। यह कोई मार्केटिंग स्टंट नहीं है। असल में कई एग्जीक्यूटिव और सीनियर रिसर्चर प्रेस के सामने बेशक समझदारी से बाते करते हैं, लेकिन मैंने उन्हीं लोगों को डर जाहिर करते हुए भी देखा है। इं
  • Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
    Meta की ओर से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट म्यूज (Muse) लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा एजेंट है जो यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है।
  • '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
    Anthropic के एक शोधकर्ता ने कहा है कि AI इंसानों को अगले एक दशक में खत्म कर सकता है! सोशल मीडिया पर Anthropic के एक रिसर्चर की पोस्ट वायरल हो रही है। रिसर्चर ने कहा कि उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि एंथ्रोपिक और उनके पिछले एम्प्लॉयर, OpenAI, इस खतरे के बारे में ढीला रवैया अपना रहे थे।
  • AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
    AI इंसानों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहा है। दो दिन पहले ही खबर आई कि AI एजेंट्स ने जर्मनी विकी वेबसाइट को हैक कर लिया। Reuters ने इसके बार में सबसे पहले जानकारी दी। बाद में OpenAI की ओर से इसकी पुष्टि भी की गई।
  • GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
    OpenAI ने अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। Sam Altman की कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को यह नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और संरेखित (aligned) मॉडल बताया है।
  • बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
    OpenAI ने 13 से 17 साल की उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT का नया वर्जन पेश किया है। इसमें टीनेजर्स के लिए ज्यादा सख्त सेफ्टी गार्डरेल्स लागू किए गए हैं। ChatGPT सेल्फ-हार्म, हिंसा, खतरनाक गतिविधियों और सेक्शुअली एक्सप्लिसिट कंटेंट जैसे मामलों में अतिरिक्त सुरक्षा देगा। इसके अलावा AI को रोमांटिक भाषा या इमोशनल बातचीत से दूर रखने की कोशिश की गई है। टीनेजर्स की पढ़ाई के लिए स्टडी मोड, क्विज और होमवर्क रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। पैरेंट्स को पैरेंटल कंट्रोल्स के जरिए स्टडी आवर्स और क्वाइट आवर्स जैसी सेटिंग्स मैनेज करने का विकल्प मिलेगा।
  • WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
    शोधकर्ताओं ने WhatsApp में मौजूद नए खतरे के लिए चेताया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म Zenity के शोधकर्ताओं ने नए हाईजैकिंग खतरे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिसर्चर्स ने कहा है कि OpenAI जैसी बड़ी AI कंपनियों के AI एजेंट्स का इस्तेमाल करके WhatsApp चैट स्क्रीन को पूरी तरह से ऑटोमेट किया जा सकता है।
  • अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
    OpenAI के CEO Sam Altman ने AI के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दुनिया अब Singularity के दौर में पहुंच चुकी है। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से उस स्तर की ओर बढ़ रहा है, जहां उसकी क्षमताएं इंसानों के बराबर या उनसे आगे हो सकती हैं। Altman ने दोहराया कि भविष्य में AI इंसानों द्वारा किए जाने वाले 30 से 40 प्रतिशत काम संभाल सकता है, जिससे नौकरी बाजार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि सरकारों और कंपनियों को इस बदलाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
  • AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
    OpenAI अपने यूजर्स को बैंकिंग में भी मदद करने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट को खोज रही है जो कि AI टूल्स तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद करेंगे। यह वैकेंसी अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को में एप्लाइड एआई टीम के लिए है। कंपनी सालाना $185,000 (लगभग ₹1,76,48,870) से $205,000 (लगभग ₹1,95,56,487) की बेस सैलरी और इक्विटी बेनिफिट्स दे रही है।
  • बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
    ChatGPT नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए Resume बनाने का आसान विकल्प बन सकता है। यूजर्स अपनी एजुकेशन, स्किल्स, वर्क एक्सपीरियंस और अन्य जानकारी देकर कुछ ही मिनटों में Resume का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। सही Prompt का इस्तेमाल करने पर ChatGPT ATS-Friendly Resume भी बनाने में मदद करता है, जिससे नौकरी के लिए आवेदन करना आसान हो सकता है। हालांकि, AI द्वारा तैयार किए गए Resume को इस्तेमाल करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है। सही जानकारी और उचित फॉर्मेटिंग के साथ ChatGPT प्रोफेशनल Resume तैयार करने में मदद कर सकता है।
  • AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
    Elon Musk ने AI के भविष्य को लेकर एक और बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि अगले 4 से 5 साल में AI की कुल इंटेलिजेंस सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से ज्यादा हो सकती है। Musk ने यह बात Peter H. Diamandis की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। Diamandis का मानना था कि ह्यूमन स्किल्स की लिमिट आबादी और उपलब्ध रिसोर्सेज से तय होती है। Musk के बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वहीं, AI के भविष्य और मानव समाज पर उसके असर को लेकर एक्सपर्ट्स के बीच भी राय बंटी हुई है।
  • Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
    Meta जल्द ही अपना नया AI एजेंट Hatch लॉन्च कर सकती है जिस पर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि Meta अपना नया एआई एजेंट OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए ला रही है।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
    ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को अक्सर अपनी जरूरत के मुताबिक जवाब पाने के लिए बार-बार निर्देश देने पड़ते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म में ऐसे कई Personalization फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Memory, Personality और Custom Instructions जैसे फीचर्स ChatGPT को आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अगर आप हिंदी में ज्यादा सटीक और उपयोगी जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए ChatGPT को पर्सनलाइज करने का आसान तरीका।

Openai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »