• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!

Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!

xAI ने Grok Imagine 1.0 लॉन्च किया है, जो 720p क्वालिटी और बेहतर ऑडियो के साथ AI वीडियो जनरेशन को सपोर्ट करता है।

Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!

Grok Imagine 1.0 में 720p और बेहतर ऑडियो सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Grok Imagine 1.0 में 720p और बेहतर ऑडियो सपोर्ट
  • 30 दिनों में 1.245 बिलियन वीडियो जनरेट होने का दावा
  • AI वीडियो रेस में xAI ने बढ़ाई प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

xAI ने अपने जेनरेटिव वीडियो टूल Grok Imagine का नया वर्जन Grok Imagine 1.0 पेश कर दिया है। यह अपडेट ऐसे समय पर आया है, जब AI वीडियो जनरेशन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में टेक कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। xAI का यह कदम Elon Musk की AI रणनीति को और आक्रामक बनाता है, जहां कंपनी सीधे तौर पर OpenAI और Google जैसे बड़े खिलाड़ियों को चुनौती देती नजर आ रही है।

xAI के मुताबिक, Grok Imagine 1.0 अब 720p रिजॉल्यूशन में 10 सेकंड तक के वीडियो जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही ऑडियो क्वालिटी में भी पहले के मुकाबले बड़ा सुधार किया गया है। xAI ने दावा किया है कि बीते 30 दिनों में Grok Imagine के जरिए 1.245 बिलियन वीडियो बनाए गए हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि AI से जनरेट होने वाले वीडियो कंटेंट को लेकर यूजर्स के बीच तेजी से रुचि बढ़ रही है।

यह अपडेट ऐसे वक्त पर आया है, जब टेक्स्ट से वीडियो बनाने वाले AI टूल्स में निवेश और इसका इस्तेमाल दोनों तेजी से बढ़े हैं। Runway और Pika जैसे स्टार्टअप्स के अलावा OpenAI के Sora ने भी इस सेगमेंट में काफी चर्चा बटोरी है, हालांकि Sora अभी आम यूजर्स के लिए बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में xAI ने Grok Imagine को सीधे अपने Grok चैटबॉट में इंटीग्रेट कर एक अलग स्ट्रैटेजी अपनाई है, जिससे इसे X पर मौजूद यूजर बेस का फायदा मिल सकता है।

Testing Catalog के मुताबिक, नए वर्जन में प्रॉम्प्ट को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता दी गई है, जिससे यूजर्स अपने टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन के ज्यादा करीब वीडियो बना सकते हैं। ऑडियो सिंक को भी बेहतर किया गया है, जो AI वीडियो टूल्स के लिए अब तक एक बड़ी चुनौती रहा है। 720p क्वालिटी और 10 सेकंड की लिमिट को एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया यूज के हिसाब से संतुलित फैसला मान रहे हैं, ताकि क्वालिटी और स्पीड दोनों को मैनेज किया जा सके।

xAI ने Grok Imagine API भी लॉन्च की है, जिससे डेवलपर्स और बिजनेस अपने ऐप्स में इस टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट कर सकते हैं। API के जरिए वीडियो एडिटिंग और री-फाइनमेंट के टूल्स भी मिलेंगे। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में वीडियो जनरेट होने से कंप्यूटिंग कॉस्ट, कंटेंट मॉडरेशन और एनर्जी कंजम्पशन जैसे सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद, Grok Imagine 1.0 को AI वीडियो जनरेशन की रेस में xAI की मजबूत एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »