टाटा ग्रुप की योजना आगामी वर्षों में अपने वर्कर्स के लिए ChatGPT Enterprise को उपलब्ध कराने की है। इसकी शुरुआत TCS के वर्कर्स से की जाएगी
देश में ChatGPT के साप्ताहिक यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली OpenAI ने भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। भारत में AI डेटा सेंटर बनाने के लिए इस अमेरिकी कंपनी ने Tata Group के साथ पार्टनरशिप की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के HyperVault डेटा सेंटर बिजनेस की पहली कस्टमर OpenAI है।
राजधानी दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान OpenAI ने बताया है कि इस वर्ष वह मुंबई और बेंगलुरु में नए ऑफिस खोलेगी। दुनिया भर में इस्तेमाल किए जाने वाले AI चैटबॉट ChatGPT को बनाने वाली इस कंपनी का मौजूदा ऑफिस नई दिल्ली में है। कंपनी ने बताया कि भारत में नए ऑफिस से उसे अपने यूजर्स और पार्टनर्स की जरूरत को बेहतर तरीके से पूरा करने में आसानी होगी। हाल ही में OpenAI ने JioHotstar, Pine Labs, MakeMyTrip और PhonePe जैसी भारतीय कंपनियों के साथ टाई-अप किया है।
टाटा ग्रुप की योजना आगामी वर्षों में अपने वर्कर्स के लिए ChatGPT Enterprise को उपलब्ध कराने की है। इसकी शुरुआत TCS के वर्कर्स से की जाएगी। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर TCS ने AI से जुड़े सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट के लिए OpenAI के Codex का इस्तेमाल करने की तैयारी की है। OpenAI ने कहा, "AI के इस्तेमाल में भारत पहले ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में टेक से जुड़े टैलेंट और सरकार के मजबूत समर्थन से इस इंडस्ट्री को मजबूत किया जा सकेगा। भारत में इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और लोकल पार्टनरशिप्स को बनाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं।"
पिछले कुछ वर्षों में अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने वाली OpenAI ने बताया कि भारत में ChatGPT के साप्ताहिक यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है। टाटा ग्रुप के साथ बनने वाली कंपनी के डेटा सेंटर की शुरुआत 100 मेगावॉट की कैपेसिटी से होगी। इस कैपेसिटी को एक गीगावॉट तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे कंपनी के एडवांस्ड मॉडल्स को देश में सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकेगा। भारत में OpenAI ने अपने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भी पेश करने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत TCS से की जाएगी। कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबद, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज और पर्ल एकेडमी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ भी टाई-अप किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत