Iphones

Iphones - ख़बरें

  • दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
    दिल्ली के ट्रेड फेयर में टिकट खरीदने पहुंची एक महिला के साथ QR Code के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने महिला को ₹400 में टिकट दिलाने का झांसा दिया और QR Code स्कैन करवाया। इसके बाद महिला के खाते से ₹1,200 कट गए और उसका iPhone सिंक होने लगा, जिसके बाद वह फोन का एक्सेस खो बैठी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, फोन में हुई संदिग्ध साइबर छेड़छाड़ की असली वजह और QR Code से उसका संबंध अभी जांच के दायरे में है।
  • iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
    iPhone 20 Pro को कंपनी अपने सबसे स्पेशल आईफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। अगले साल Apple अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी iPhone 20 Pro को भी पेश कर सकती है। अब टिप्स्टर Ice Universe ने फोन के फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
  • iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
    iPhone 17 के स्पेसिपिकेशंस की तुलना iPhone 16 और iPhone 15 से होती है। iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹92,900 है। वहीं iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,990 में आता है। और iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में लिस्ट किया गया है।
  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
    Apple ने इस साल iPhone 18 Pro सीरीज के साथ iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air को लॉन्च नहीं किया था। अब लीक्स से पता चल रहा है कि कंपनी अगले साल फरवरी या मार्च में स्टैंडर्ड आईफोन के साथ अन्य मॉडल लेकर आ सकती है।
  • Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
    Airtel अपने Mobile और Home ग्राहकों को Airtel Insider के जरिए ₹30,000 से ज्यादा की वैल्यू के बेनिफिट्स दे रहा है। इसमें Duolingo का 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर चुनिंदा iPhone मॉडल्स की खरीदारी पर ₹23,000 तक की बचत और Pocket FM Premium का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा Cinepolis पर Buy 2 Get 1 Free मूवी टिकट ऑफर और Airtel Postpaid ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर पर ₹300 की छूट मिलती है। Apollo 24x7 की 6 महीने की मेंबरशिप भी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा है।
  • iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
    एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung की वजह से Apple को iPhone 18 का लॉन्च टालना पड़ा। कथित तौर पर 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग ने एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाने शुरू किए। इस दौरान प्रोडक्शन वॉल्यूम नीचे आ गया। कंपनी के पास सप्लाई में कोई कमी न आए, इसलिए एपल ने iPhone 18 का लॉन्च देरी से करने का फैसला किया।
  • दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
    दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
  • BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
    KRAFTON India ने BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। यह गेम कम स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस वाले अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे सामान्य BGMI से अलग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली के मौके पर क्रोमा पर शुरू हुई सेल में iPhone 17 Pro Max पर डील मिल रही है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,35,990 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में AU Bank  क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,190 हो जाएगी।
  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
    Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च एक तरह से कंपनी मॉनिकर के माध्यम से कंफर्म कर दिया है। फोन दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर 12GB रैम कंफर्म हो चुकी है। यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। अफवाह है कि फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 5.8mm बताई जा रही है।
  • iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
    iPhone 18 की बैटरी कैपिसिटी 4430mAh बताई जा रही है। यह iPhone 17 से ज्यादा है जिसमें 3671mAh कैपिसिटी बताई जाती है। नए मॉडल की कैपिसिटी पुराने से 20% ज्यादा कही जा रही है। फोन में दो रियर कैमरा का खुलासा हुआ है।
  • iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
    iPhone 13 Mini याद है? Enough नामक कंपनी ने इसी साइज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि iPhone 13 Mini में भी मिलता है जो 5.4 इंच का डिस्प्ले है। MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस यह फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।

Iphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »