iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

Apple अगले महीने की शुरुआत में कथित तौर पर iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है।

iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Pro में 48MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर के एक लॉन्च इवेंट में 9 पेश किया जाएगा।
  • iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 83,300 रुपये हो सकती है।
  • iPhone 17 Air की कीमत करीब 78,886 रुपये होने की अफवाह है।
विज्ञापन

Apple अगले महीने की शुरुआत में कथित तौर पर iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। Apple सितंबर में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा जहां नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन पेश होंगे। आगामी लाइनअप में 4 मॉडल जैसे कि iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, टेक दिग्गज ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। बाजार में लीक्स और अफवाहों से आगामी आईफोन्स की कीमत और लॉन्च तारीख के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Apple iPhone 17 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 सीरीज कब होगी लॉन्च


रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर के एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने पहले सुझाव दिया था कि लॉन्च 8 सितंबर से 12 सितंबर के बीच होगा। आपको बता दें कि Apple आमतौर पर अपने इवेंट मजदूर दिवस के बाद आयोजित करता है और मंगलवार को अधिकतर आयोजित करता है, जिससे भी यह संभावना है कि 9 सितंबर सबसे लॉन्च इवेंट हो सकता है। जबकि पिछली iPhone 16 सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। iPhone 15 को 12 सितंबर को लॉन्च किया गया था और iPhone 14 को 7 सितंबर को लॉन्च किया गया था।

iPhone 17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max Price

Apple अपने आगामी बेस मॉडल iPhone 17 में 128GB के बजाय दोगुनी स्टोरेज 256GB देना का प्लान बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो अफवाहों से पता चला है कि बेस मॉडल की कीमत करीब 4,400 रुपये ज्यादा सकती है। ऐसे में iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 83,300 रुपये हो सकती है, जबकि iPhone 16 की शुरुआती लॉन्च कीमत 79,900 रुपये है। iPhone 17 Air की कीमत करीब 78,886 रुपये होने की अफवाह है, जो कि स्टैंडर्ड iPhone 17 से महंगा होगा। वहीं भारतीय बाजार में iPhone 17 Air की कीमत 90,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »