भारत में स्मार्टफोन की बढ़ी डिमांड, Vivo का पहला रैंक बरकरार

इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखा है। पहली छमाही में एपल ने लगभग 59 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है

भारत में स्मार्टफोन की बढ़ी डिमांड, Vivo का पहला रैंक बरकरार

इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.7 करोड़ यूनिट्स की हैं
  • इस मार्केट में चीन की Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • दक्षिण कोरिया की Samsung का 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है
विज्ञापन

देश में इस वर्ष की दूसरी छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। पहली छमाही में देश में लगभग सात करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई थी। यह लगभग 0.9 प्रतिशत की ग्रोथ थी। दूसरी छमाही में इस मार्केट में चीन की Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म  IDC के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार, देश में इस वर्ष की पहली छमाही में सात करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई हैं। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.7 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके पीछे नए लॉन्च और पुराने स्मार्टफोन्स के प्राइस में कटौती प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कंज्यूमर डिमांड के कमजोर होने और स्मार्टफोन्स के एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) बढ़ने से मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में रिकवरी धीमी रह सकती है। 

इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखा है। पहली छमाही में एपल ने लगभग 59 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 21.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश में इस अवधि में एपल का iPhone 16 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में आईफोन 16 की हिस्सेदारी चार प्रतिशत की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo ने स्मार्टफोन मार्केट में लगातार छठी तिमाही में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। 

इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। सैमसंग की नई Galaxy A, M और F सीरीज के स्मार्टफोन्स के कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। कंपनी ने बताया था कि देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए शुरुआती 48 घंटे के अंदर 2.10 लाख प्री-ऑर्डर मिले हैं। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन के मार्केट में चीन की Oppo का तीसरा स्थान रहा है। Oppo के K13 और Oppo A5x मॉडल्स की बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। स्मार्टफोन के मार्केट में एंट्री-लेवल सेगमेंट (100 डॉलर से कम) में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »