Honor

Honor - ख़बरें

  • Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
    Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro पेश किया है। इस फोन में 11,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 108MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। UAE में इसकी शुरुआती कीमत AED 1,499 यानी करीब ₹38,840 है। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
    Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना बजट टैबलेट Honor Tablet X10 Mini लॉन्च किया है। टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 685 चिप का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 6GB रैम मिलती है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Honor Tablet X10 Mini में 8000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Honor 700 Pro लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स सुझाए गए हैं जिनका खुलासा एक चीनी टिप्स्टर ने किया है। वहीं, AnTuTu ने एक Weibo पोस्ट में तीन-मॉडल वाले लाइनअप का जिक्र किया है। Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
    टेक कंपनियां बाजार में 10,000mAh बैटरी वाले टैबलेट लेकर आ रही हैं, इसी बीच HONOR WIN Tablet ने दस्तक दे दी है। WIN Tablet के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग ₹63,646) और 16GB+512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹77,792) है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
  • Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Honor WIN 2 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। यह 6.89 इंच बड़े Visionox 2K 185Hz डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen6 चिपसेट मिलता है। इसमें गेमिंग के लिए खास फीचर्स को परोसा गया है।
  • Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
    Honor WIN Turbo2 आज चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। WIN Turbo2 में 6.89 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12,070mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। WIN Turbo2 की शुरुआती कीमत (8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) 3,199 yuan (लगभग ₹45,309) है।
  • Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
    Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है। यह नई स्मार्टफोन सीरीज धांसू फीचर्स और परफॉर्मेंस लेकर आने वाली है। Honor WIN 2 सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश करने वाली है जिनमें Honor WIN 2, Honor WIN RT 2, और Honor WIN Turbo 2 शामिल बताए जा रहे हैं। सीरीज गेमिंग फोकस्ड होगी, उस लिहाज से इसमें फीचर्स भी बेहद कड़क मिलने वाले हैं।
  • Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
    Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं।
  • Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
    Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
    Honor ने सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी लगी है जो 8,000mAh की है। लेटेस्ट Honor टैबलेट Snapdragon 685 चिप से लैस किया गया है।
  • Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
    Honor X5ds को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Honor X5ds फोन LCD पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा लगाया है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
    Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 240Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
  • HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
    HONOR ने चीन में नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च किया है। Magic9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 yuan (लगभग ₹71,475), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹78,625), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग₹1,00,070) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।
  • Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
    Honor Magic 9 Super Edition को कंपनी ने Honor Magic 9 सीरीज के खास स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 11,000mAh की है। फोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

Honor - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »